प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'किसान तक भारत' कृषि सम्मेलन में एक नई मोबाइल आधारित मिट्टी परीक्षण प्रणाली के बारे में बताया। यह सिस्टम अभी विकसित हो रहा है और इसका सीधा मकसद किसानों को अपनी मिट्टी आसानी से जांचने में मदद करना है।
इससे किसान सही फसलें चुन पाएंगे और खादों का बेहतर ढंग से इस्तेमाल कर सकेंगे, जिससे उनकी खेती ज्यादा उत्पादक और पर्यावरण के लिए भी बेहतर बनेगी।
इस सिस्टम में सेंसर डिवाइस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे मिट्टी का विश्लेषण जल्दी और आसानी से हो सके।
मिट्टी की तेजी से होगी जांच
वैज्ञानिक डॉ राजुल पाटकर ने नूत्रीसेंस नाम का एक नया नवाचार तैयार किया है। उन्होंने अपना शोध भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे में शुरू की थी।
यह नूत्रीसेंस मोबाइल ऐप की मदद से मिट्टी के छोटे से हिस्से का कुछ ही मिनटों में विश्लेषण कर सकता है, जिससे किसानों का समय और पैसा दोनों बचता है।
इसी तरह, IIT कानपुर का भू-परीक्षक भी है। यह 5 ग्राम सूखी मिट्टी पर अदृश्य निअर-इन्फ्रारेड लाइट डालकर 90 सेकेंड में ब्लूटूथ के जरिए फोन पर रिपोर्ट भेज देता है, जिससे तुरंत नतीजे मिल जाते हैं। ये टूल भारत के किसानों के लिए इस काम को बहुत आसान बना सकते हैं।