MIT के शोधकर्ताओं ने GPT-6 एस्ट्रा की मदद से बढ़ाई क्वेन AI की क्षमता
मैसाचुसेट्स तकनीकी संस्थान (MIT) के शोधकर्ताओं ने हाल ही में GPT-6 एस्ट्रा का उपयोग करके अलीबाबा के क्वेन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल की गणितीय क्षमताओं में जबरदस्त सुधार किया है।
उन्होंने इसके न्यूरल नेटवर्क में केवल 0.016 फीसदी बदलाव किया, जिसकी वजह से एस्ट्रा ने क्वेन को बार-बार दोहराने वाली सोच से बाहर निकलने और सवालों को कहीं बेहतर तरीके से हल करने में मदद की।
यह दिखाता है कि एक AI कैसे दूसरे को अंदरूनी तौर पर और ज्यादा स्मार्ट बना सकता है।
एस्ट्रा ने बढ़ा दिए क्वेन के स्कोर
MIT के CSAIL टीम ने एस्ट्रा को एक पाइथन सेटअप में क्वेन के साथ इंटरैक्ट करने दिया। इसके लिए क्वेन को दोबारा प्रशिक्षण देने की जरूरत नहीं पड़ी। एस्ट्रा ने क्वेन की कुछ अंदरूनी गड़बड़ियों को ठीक कर दिया, जिसके बाद क्वेन के गणित के स्कोरों में जबरदस्त उछाल आया।
मैथ-500 में उसका प्रदर्शन 7.9 फीसदी से बढ़कर 48.1 फीसदी हो गया और GSM8K में यह 13.8 फीसदी से बढ़कर 67.1 फीसदी पर पहुंच गया।
शोधकर्ताओं का कहना है कि अभी भी इसकी कुछ सीमाएं हैं। एस्ट्रा तब तक यह पहचान नहीं पा रहा था कि 2 में से किस मॉडल को यूजर्स से सहमत होने के लिए तैयार किया गया था, जब तक उसे यह जानकारी नहीं दी गई कि वे मॉडल अपना ध्यान कहां लगा रहे हैं। यह प्रयोग भविष्य में ऐसे नए और बेहतरीन तरीकों की ओर इशारा करता है, जिनसे AI एक-दूसरे को और ज्यादा समझदार बनाने में मदद कर सकते हैं।