MIT ने पेड़ की लकड़ी से पानी को शुद्ध बनाने का तरीका खोजा
MIT के इंजीनियर्स ने पाइन और जिंकगो जैसे पेड़ों की अंदरूनी लकड़ी (सपवुड) से वाटर फिल्टर बनाने का एक अनोखा तरीका खोजा है।
ये प्राकृतिक फिल्टर पेड़ की अंदरूनी बनावट का इस्तेमाल करके बैक्टीरिया और वायरस को अपने अंदर फंसा लेते हैं, जिससे पानी की गंदगी काफी हद तक कम हो जाती है।
यह एक किफायती और आसान उपाय है, जो उन जगहों के लोगों के लिए बहुत काम आ सकता है, जहां साफ पानी मुश्किल से मिलता है।
बड़े पैमाने पर फिल्टर बनाने का लक्ष्य
इस टीम ने भारत में इन फिल्टरों का परीक्षण किया, जहां स्थानीय पाइन पेड़ों की मदद से हर घंटे लगभग एक लीटर पानी साफ किया गया।
पिछले 2 सालों में उन्होंने 1,000 से ज्यादा लोगों के साथ काम करके इस तकनीक को और भी आसान और किफायती बनाया है।
अब MIT को उम्मीद है कि वे इस सिस्टम को बड़े पैमाने पर बना पाएंगे, ताकि ज्यादा समुदाय प्राकृतिक तरीके से 99 फीसदी से ज्यादा ई कोलाई और रोटावायरस जैसे वायरस हटाकर साफ पानी पा सकें।