MIT का वर्ल्डपार्टिकल 100 गुना तेजी से सुलझाएगा पदार्थों की पहेली
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) और यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के वैज्ञानिकों ने वर्ल्डपार्टिकल नाम का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल बनाया है।
यह समझने में मदद करेगा कि रेत के ढेर या प्रोटीन जैसे पदार्थ कैसे हिलते-डुलते और बदलते हैं।
खास बात यह है कि यह मॉडल प्रोटीन की संरचनाओं में होने वाले बदलावों को आम सिमुलेटर्स के मुकाबले करीब 100 गुना तेजी से दिखा सकता है। इसकी मदद से विज्ञान में कई मुश्किल चीजों का अध्ययन करना काफी आसान और तेज हो जाएगा।
पदार्थों को कणों के रूप में देखता है मॉडल
हर पदार्थ के लिए अलग-अलग जटिल समीकरणों में उलझने की बजाय वर्ल्डपार्टिकल हर चीज को एक ही सिस्टम में कणों के रूप में देखता है।
यह मॉडल पहले ही रेत के गिरने और प्रोटीन के खिसकने जैसी 6 मुश्किल घटनाओं को सफलतापूर्वक दिखा चुका है। इसके नतीजे पुराने तरीकों से ज्यादा सटीक होते हैं और इसमें वे अजीब तैरते कण भी नहीं दिखते, जो पहले की तकनीकों में अक्सर आ जाते थे।
इतना ही नहीं यह नए पदार्थों के हिसाब से भी खुद को ढाल सकता है। ऐसे में यह रोबोटिक्स या अंतरिक्ष अनुसंधान जैसे कामों में बहुत काम आ सकता है।