माइक्रोसॉफ्ट के MAI-DxO AI ने बीमारियों की पहचान में चिकित्सकों को पीछे छोड़ा
माइक्रोसॉफ्ट का नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) MAI-DxO ने मरीजों की बीमारी पहचानने में असली चिकित्सकों को भी पीछे छोड़ दिया है। साइंस नाम की मैगजीन में प्रकाशित एक हालिया रिसर्च के मुताबिक, इस AI ने 304 क्लिनिकोपैथोलॉजिकल कॉन्फ्रेंस मामलों में से 83.2 फीसदी बार सही बीमारी बताई।
दूसरी तरफ, सामान्य चिकित्सकों की बात करें तो वे केवल 36.1 फीसदी मामलों में ही सही बता पाए थे। इसी तरह, 325 इमरजेंसी-डिपार्टमेंट मामलों में AI ने 80.3 फीसदी सही नतीजे दिए, जबकि सामान्य चिकित्सकों ने 46.8 फीसदी ही सही बताया। हेल्थकेयर सेक्टर में टेक्नोलॉजी के लिए यह एक बहुत बड़ी कामयाबी है।
देता है 80 फीसदी से ज्यादा सटीक परिणाम
MAI-DxO ने 304 क्लिनिकल और 325 इमरजेंसी मामलों का विश्लेषण किया। इसमें इसने 83.2 फीसदी और 80.3 फीसदी की शानदार सटीकता से बीमारी को पहचाना।
इसकी तुलना में इंसानी चिकित्सक केवल 36.1 फीसदी और 46.8 फीसदी मामलों में ही सही बता पाए थे। यह AI केवल सही बीमारी ही नहीं पहचानता, बल्कि यह काम बहुत कम खर्च में करता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि यह ठीक वैसे ही काम करता है जैसे असली चिकित्सक कदम-दर-कदम सवाल पूछते हैं और टेस्ट करवाने को कहते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट AI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मुस्तफा सुलेमान का कहना है कि स्मार्ट हेल्थकेयर सिस्टम के लिए ये बस एक शुरुआत है।