Page Loader
माइक्रोसॉफ्ट सरफेस स्टूडियो 2 और सरफेस गो 3 लैपटॉप हुए पेश, जानिए फीचर्स और कीमत
माइक्रोसॉफ्ट सरफेस गो 3 में 12.4 इंच की टचस्क्रीन दी गई है (तस्वीर: माइक्रोसॉफ्ट)

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस स्टूडियो 2 और सरफेस गो 3 लैपटॉप हुए पेश, जानिए फीचर्स और कीमत

Sep 21, 2023
09:34 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने आज (21 सितंबर) सरफेस इवेंट में अपने सरफेस लैपटॉप स्टूडियो 2 और सरफेस गो 3 लैपटॉप को पेश किया है। सरफेस स्टूडियो 2 की कीमत लगभग 1.66 लाख रुपये है, जबकि सरफेस गो 3 की कीमत लगभग 66,000 रुपये निर्धारित को गई है। इन दोनों लैपटॉप को कंपनी 3 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। बता दें, सरफेस गो 3 को कंपनी ने 4 रंग विकल्पों में पेश किया है।

फीचर्स

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस लैपटॉप स्टूडियो 2 के फीचर्स 

माइक्रोसॉफ्ट का दावा है सरफेस स्टूडियो 2 अब तक का सबसे दमदार सरफेस प्रोडक्ट है और यह मैकबुक प्रो M2 मैक्स से तेज प्रदर्शन देगा। इसमें 14.4 की स्क्रीन, डॉल्बी ऑडियो पावर्ड स्पीकर और हैप्टिक टचपैड है। लैपटॉप इंटेल के 13वीं पीढ़ी के प्रोसेसर से लैस है, जिसे एनवीडिया GPU, 64GB तक की रैम और 2TB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 2 USB-C, 1 USB-A और सरफेस स्लिम पेन 2 भी दिया गया है।

फीचर्स

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस गो 3 के फीचर्स 

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस गो 3 में 12.4 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। बेहतर प्रदर्शन के लिए यह लैपटॉप इंटेल के 12वीं पीढ़ी के i5 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 16GB तक रैम 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कंपनी ने प्रदर्शन के मामले में इसे ऑरिजनल सरफेस प्रो से 88 प्रतिशत तेज बताया है। माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि फुल चार्ज होने पर लैपटॉप गो 3 की बैटरी 15 घंटे तक चलेगी। इसमें 720p वेबकैम भी मौजूद है।