NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / माइक्रोसॉफ्ट सरफेस इवेंट 2023: पेश किए गए 2 सरफेस लैपटॉप्स, विंडोज 11 को मिलेगा अपडेट
    अगली खबर
    माइक्रोसॉफ्ट सरफेस इवेंट 2023: पेश किए गए 2 सरफेस लैपटॉप्स, विंडोज 11 को मिलेगा अपडेट
    माइक्रोसॉफ्ट ने सरफेस इवेंट में लैपटॉप, टैबलेट सहित नए विंडोज 11 को किया पेश

    माइक्रोसॉफ्ट सरफेस इवेंट 2023: पेश किए गए 2 सरफेस लैपटॉप्स, विंडोज 11 को मिलेगा अपडेट

    लेखन रजनीश
    Sep 21, 2023
    09:29 pm

    क्या है खबर?

    दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने आज (21 सितंबर) को न्यूयॉर्क सिटी अपना सरफेस इवेंट आयोजित किया।

    इवेंट में कंपनी ने सरफेस गो 3 और सरफेस लैपटॉप स्टूडियो 2 पेश किया। माइक्रोसॉफ्ट ने नए विंडोज 11 की भी जानकारी दी।

    इसके अलावा कोपायलट लैब की घोषणा हुई और बिंग और एज ब्राउजर में नए AI फीचर दिए गए हैं।

    चलिए माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से की गई शीर्ष घोषणाओं पर एक नजर डालते हैं।

    प्रोडक्ट

    इन प्रोडक्ट में मिलेगा कोपायलट

    माइक्रोसॉफ्ट ने कोपायलट को आम यूजर्स के लिए पेश कर दिया। 26 सितंबर से यह उपलब्ध होगा। कोपायलट माइक्रोसॉफ्ट का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम है।

    अब से कंपनी का कोपायलट माइक्रोसॉफ्ट के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स बिंग, एज ब्राउजर, माइक्रोसॉफ्ट 365 और विंडोज 11 आदि में उपलब्ध होगा।

    कोपायलट शॉपिंग में मदद करने से लेकर गणितीय समस्या हल करने तक में मदद करेगा। कोपायलट यह भी दिखाएगा कि इसने गणित की समस्या को कैसे हल किया।

    विंडोज

    नया विंडोज 11

    माइक्रोसॉफ्ट नया विंडोज 11 अपडेट 26 सितंबर को ला रही है। विंडोज अपडेट को 23H2 के नाम से जाना जाएगा।

    इस नए अपडेट में नया AI पावर्ड फोटो टूल, लेयर्स के साथ MS पेंट के अपडेट देखने को मिलेगा।

    इसके अलावा पासकी सपोर्ट, एक नया आउटलुक और बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा।

    विंडोज 11 पर भी कोपायलट उपलब्ध होगा और एक क्लिक में ही इसे लॉन्च किया जा सकेगा।

    लैब

    कोपायलट लैब सिखाएगा AI मॉडल को प्रॉम्पट देने का तरीका

    बिंग और एज में नए AI फीचर्स आ रहे हैं। बिंग में इमेज क्रिएटर अपडेट दिया जाएगा। कंपनी जल्द ही OpenAI के DALL-E मॉडल पर जा रही है, जिससे इमेज क्रिएट करना और दमदार हो जाएगा।

    माइक्रोसॉफ्ट ने इवेंट में कोपायलट लैब भी पेश किया है। यह एक हब की तरह काम करेगा और यहां यूजर्स सीख सकेंगे कि माइक्रोसॉफ्ट के AI मॉडल्स को कैसे प्रॉम्प्ट देना है। यह प्रॉम्प्ट दूसरे लोगों के साथ शेयर भी किया जा सकेगा।

    गो

    लैपटॉप गो 3 की कीमत है 66,500 रुपये

    कंपनी ने इस इवेंट में अल्ट्रापोर्टेबल लैपटॉप गो 3 पेश किया है। इसे 4 कलर में पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 15 घंटे चलेगी। इसमें 12.4 इंच की टचस्क्रीन मिलेगी।

    इसकी कीमत लगभग 66,500 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे ऑरिजनल सरफेस प्रो से 88 प्रतिशत तेज बताया है।

    इस लैपटॉप को पेश करते हुए वीडियो एडिटिंग का डेमो दिया गया यानी इसको एडिटिंग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

    स्टूडियो

    सरफेस लैपटॉप स्टूडियो 2

    माइक्रोसॉफ्ट ने सरफेस लैपटॉप स्टूडियो 2 पेश किया है। इसमें 13th जनरेशन इंटेल चिप्स, एनवीडिया GPU और सरफेस स्लिम पेन 2 दिया गया है। इसे 64GB तक की रैम और 2TB स्टोरेज तक कस्टमाइज किया जा सकता है।

    कंपनी इसे अब तक का सबसे दमदार सरफेस लैपटॉप कह रही है। इसमें 14.4 की स्क्रीन और हैप्टिक टचपैड दिया गया है।

    सरफेस लैपटॉप स्टूडियो 2 की कीमत लगभग 1.66 लाख रुपये रखी है। ये 3 अक्टूबर से उपलब्ध हो जाएगा।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज को विंडोज या विंडोज OS भी कहा जाता है। यह पर्सनल कंप्यूटर (PC) चलाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) है।

    विंडोज का पहला वर्जन वर्ष 1985 में जारी किया गया था। इसे MS-DOS नाम दिया गया था।

    दूसरी तरफ कंपनी ने लगभग 11 साल पहले 26 अक्टूबर, 2012 को पहला कंप्यूटर सरफेस RT जारी किया था।

    माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना 4 अप्रैल, 1975 में बिल गेट्स और उनके दोस्त पॉल एलन ने की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    माइक्रोसॉफ्ट
    माइक्रोसॉफ्ट लैपटॉप
    विंडोज 11

    ताज़ा खबरें

    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स

    माइक्रोसॉफ्ट

    आईफोन यूजर्स विंडोज 11 PC से एक्सेस कर सकेंगे अपना फोन, माइक्रोसॉफ्ट ने पेश किया फीचर आईफोन
    एलन मस्क के आरोपों का सत्य नडेला ने दिया जवाब, OpenAI को नहीं कंट्रोल करता माइक्रोसॉफ्ट सत्य नडेला
    गूगल सर्च को ही डिफॉल्ट रखेगी सैमसंग, नहीं जाएंगी माइक्रोसॉफ्ट बिंग के साथ- रिपोर्ट सैमसंग
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड 2023 आज से होगा शुरू, AI से विंडोज तक मिलेंगे ये बड़े अपडेट्स माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़

    माइक्रोसॉफ्ट लैपटॉप

    माइक्रोसॉफ्ट ने पेश किया फोल्डेबल डिवाइस सरफेस नियो, जानें कब होगा लॉन्च माइक्रोसॉफ्ट
    ये हैं एक लाख रुपये के भीतर मिलने वाले सबसे अच्छे कन्वर्टेबल लैपटॉप माइक्रोसॉफ्ट
    माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 7+ और सरफेस हब 2S 85-इंच भारत में उपलब्ध, इतनी है कीमत माइक्रोसॉफ्ट
    क्रोमबुक पर ऑफिस ऐप्स का सपोर्ट खत्म कर रही है माइक्रोसॉफ्ट, वेब वर्जन को बढ़ावा माइक्रोसॉफ्ट

    विंडोज 11

    बग की वजह से इंस्टॉल नहीं कर पा रहे हैं विंडोज 11, ऐसे करें फिक्स माइक्रोसॉफ्ट
    सैमसंग लैपटॉप्स में विंडोज 11 को मिलेगा खास डिजाइन, वन UI जैसे फीचर्स सैमसंग
    विंडोज 7 और 8.1 यूजर्स के लिए बुरी खबर! वनड्राइव का सपोर्ट खत्म करेगी माइक्रोसॉफ्ट माइक्रोसॉफ्ट
    पाइरेटेड सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने वालों को 50 प्रतिशत की छूट दे रही माइक्रोसॉफ्ट माइक्रोसॉफ्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025