Page Loader
माइक्रोसॉफ्ट सरफेस इवेंट हुआ शुरू, विंडोज 11 अपडेट समेत हो सकती हैं ये घोषणाएं
माइक्रोसॉफ्ट सरफेस इवेंट शुरू हो गया है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस इवेंट हुआ शुरू, विंडोज 11 अपडेट समेत हो सकती हैं ये घोषणाएं

Sep 21, 2023
07:35 pm

क्या है खबर?

माइक्रोसॉफ्ट का सरफेस इवेंट अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुरू हो गया है। इस इवेंट में कंपनी कई नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकती है और विंडोज 11 में आने वाले नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के बारे में जानकारी भी दे सकती है। बता दें, कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से यह माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से आयोजित होने वाला पहला ऐसा सरफेस इवेंट है, जिसमें एक जगह पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं।

घोषणाएं

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस इवेंट में हो सकती हैं ये घोषणाएं

इवेंट में माइक्रोसॉफ्ट 23H2 नाम से विंडोज 11 अपडेट को पेश कर सकती है, जिसमें AI-संचालित पर्सनल असिस्टेंट विंडोज कोपायलट सहित कई AI फीचर्स शामिल हो सकते हैं। यह अपडेट फिलहाल विंडोज इनसाइडर्स के लिए उपलब्ध है और सितंबर के अंत तक कंपनी इसे अपने सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर सकती है। विंडोज सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, विंडोज कोपायलट को थर्ड-पार्टी प्लगइन्स के लिए भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

घोषणाएं

अन्य संभावित घोषणाएं

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस लैपटॉप स्टूडियो के नए वर्जन का अनावरण करेगी, जिसमें इंटेल का 13वीं पीढ़ी का प्रोसेसर, एनवीडिया RTX 4060 ग्राफिक्स कार्ड और 64GB DDR5 रैम दिया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, सरफेस लैपटॉप स्टूडियो 2 का डिजाइन पुराने डिवाइस के समान होगा, जिसमें एक डिस्प्ले भी होगी, जो लैपटॉप को टैबलेट में बदलने की अनुमति देगी। इवेंट में सरफेस गो 4 को भी लॉन्च किया जा सकता है, जो इंटेल N200 प्रोसेसर से लैस होगा।