LOADING...
माइक्रोसॉफ्ट 2027 में लॉन्च कर सकती है अगली पीढ़ी का X-बॉक्स
माइक्रोसॉफ्ट लॉन्च कर सकती है अगली पीढ़ी का X-बॉक्स

माइक्रोसॉफ्ट 2027 में लॉन्च कर सकती है अगली पीढ़ी का X-बॉक्स

Feb 04, 2026
01:49 pm

क्या है खबर?

माइक्रोसॉफ्ट और AMD मिलकर अगली पीढ़ी के X-बॉक्स कंसोल पर काम कर रहे हैं। अब संकेत मिल रहे हैं कि यह नया X-बॉक्स साल 2027 में लॉन्च हो सकता है। AMD की प्रमुख लिसा सू ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट के नए X-बॉक्स के लिए AMD की खास चिप पर काम सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। इससे यह साफ होता है कि तकनीकी तैयारी 2027 के लॉन्च को ध्यान में रखकर की जा रही है।

चिप

AMD की चिप होगी नए X-बॉक्स की ताकत

नए X-बॉक्स में AMD की सेमी-कस्टम चिप का इस्तेमाल किया जाएगा, जो पूरी तरह गेमिंग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। यह चिप खास तौर पर गेमिंग के लिए डिजाइन की जा रही है। AMD और माइक्रोसॉफ्ट की यह साझेदारी कई सालों से चली आ रही है और दोनों कंपनियों के बीच भरोसे पर आधारित है। दोनों कंपनियां मिलकर न सिर्फ नया कंसोल, बल्कि X-बॉक्स क्लाउड गेमिंग सर्वर के लिए भी नई तकनीक तैयार कर रही हैं।

अनुभव

कंसोल और PC जैसा होगा नया अनुभव

माइक्रोसॉफ्ट पहले ही संकेत दे चुका है कि अगला X-बॉक्स सिर्फ एक सामान्य गेमिंग कंसोल नहीं होगा। इसे कंसोल और पीसी के बीच का अनुभव बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि यूजर्स को ज्यादा आजादी मिले। कंपनी का कहना है कि नया X-बॉक्स ज्यादा प्रीमियम, ज्यादा पावरफुल और हाई-एंड फीचर्स से लैस होगा। यूजर्स को बेहतर गेमिंग, ज्यादा आजादी, कस्टमाइजेशन और नए हार्डवेयर फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जो अब तक किसी X-बॉक्स में नहीं देखे गए हैं।

Advertisement

तारीख

लॉन्च तारीख अभी तय नहीं

माइक्रोसॉफ्ट ने अभी तक नए X-बॉक्स की कोई आधिकारिक लॉन्च तारीख घोषित नहीं की है। पहले सामने आई लीक रिपोर्ट्स में साल 2028 का जिक्र था, लेकिन अब 2027 में लॉन्च की संभावना ज्यादा मजबूत होती दिख रही है। पुराने दस्तावेजों में भी कस्टम AMD प्रोसेसर और खास ग्राफिक्स चिप का साफ जिक्र किया गया था। कुल मिलाकर, कंपनी अगली पीढ़ी के X-बॉक्स को अब तक की सबसे बड़ी तकनीकी छलांग के रूप में पेश करना चाहती है।

Advertisement