LOADING...
माइक्रोसॉफ्ट ने कोपायलट कोवर्क फीचर किया पेश, जानिए कैसे करता है काम
माइक्रोसॉफ्ट ने कोपायलट कोवर्क फीचर किया पेश

माइक्रोसॉफ्ट ने कोपायलट कोवर्क फीचर किया पेश, जानिए कैसे करता है काम

Mar 10, 2026
11:36 am

क्या है खबर?

टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने कोपायलट कोवर्क नाम की नई AI कैपेबिलिटी की घोषणा की है। यह फीचर माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट प्लेटफॉर्म पर आधारित है और माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप्स में काम को आसान बनाने के लिए बनाया गया है। कंपनी के अनुसार, यह सिस्टम केवल सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यूजर की रिक्वेस्ट को समझकर कई काम अपने आप पूरा करने में भी मदद करेगा।

खासियत

यूजर की रिक्वेस्ट को काम में बदलता है AI

माइक्रोसॉफ्ट का कोपायलट कोवर्क यूजर की रिक्वेस्ट को समझकर उसे एक आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्लान में बदल देता है। इसके बाद सिस्टम बैकग्राउंड में काम पूरा करने लगता है। यह माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल जैसे टूल के साथ मिलकर काम करता है। अगर कोई भी निर्देश साफ नहीं होता तो AI यूजर से एक स्पष्टीकरण भी मांग सकता है और बदलाव लागू करने से पहले सुझाव दिखाता है।

सिस्टम

ऑफिस के कई काम खुद कर सकता है सिस्टम

माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, कोपायलट कोवर्क कई ऑफिस कामों को ऑटोमेट कर सकता है। उदाहरण के लिए यह कैलेंडर देखकर मीटिंग का समय बदलने या टकराव वाली मीटिंग पहचानने का सुझाव दे सकता है। यह ईमेल और फाइल से जानकारी लेकर मीटिंग के लिए ब्रीफिंग डॉक्यूमेंट और प्रेजेंटेशन भी तैयार कर सकता है। इसके अलावा, कंपनी रिसर्च, डाटा एनालिसिस और प्रोडक्ट लॉन्च से जुड़े कई कामों में भी यह मदद कर सकता है।

Advertisement

एक्सेस

सुरक्षा के साथ सीमित यूजर्स को मिलेगा एक्सेस

कंपनी का कहना है कि कोपायलट कोवर्क माइक्रोसॉफ्ट 365 के सिक्योरिटी और गवर्नेंस सिस्टम के भीतर काम करता है। इसमें यूजर परमिशन और डाटा सुरक्षा के नियम अपने आप लागू होते हैं। सभी काम सुरक्षित क्लाउड एनवायरनमेंट में किए जाते हैं और उनका रिकॉर्ड भी रखा जाता है। फिलहाल यह फीचर रिसर्च प्रीव्यू के तौर पर कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले समय में इसका एक्सेस बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement