Loading...
माइक्रोसॉफ्ट ने घोषित किया 'कोड रेड', जानिए क्या है इसका मतलब
माइक्रोसॉफ्ट में पिछले दिनों आउटेज के कारण कई सेवाएं ठप हो गई थीं

माइक्रोसॉफ्ट ने घोषित किया 'कोड रेड', जानिए क्या है इसका मतलब

Nov 25, 2026
09:54 am

क्या है खबर?

माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले दिनों हुई आउटेज की घटना के बाद 'कोड रेड' स्थिति की घोषणा की है। इसका मकसद बड़ी सर्विस विफलताओं को रोकने और उन पर प्रतिक्रिया देने के तरीके को बदलना है। इसको कंपनी के सबसे गंभीर और तत्काल अलर्ट में से एक माना जाता है, जिसका उद्देश्य इंजीनियरिंग और परिचालन प्रक्रियाओं में मौजूद कमियों को दूर करना है। बता दें, पिछले दिनों आउटेज के कारण लाखों यूजर आउटलुक और अन्य टूल्स का इस्तेमाल नहीं कर पाए थे।

कोड रेड 

क्या है 'कोड रेड'?

'कोड रेड' के तहत अधिकारियों ने 5 कार्य क्षेत्रों की रूपरेखा तैयार की है, जो लोड शेडिंग, भौगोलिक ट्रैफिक विभाजन और तेजी से रिकवरी करने के तरीकों पर केंद्रित हैं।

कंपनी ने भविष्य में होने वाली ऐसी घटनाओं के दौरान एक घंटे के भीतर समस्या को पूरी तरह सुलझाने का लक्ष्य रखा है।

साथ ही उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स को तैनात करने की योजना बना रही है, ताकि इंजीनियर सिस्टम हेल्थ डाटा का विश्लेषण और तेजी से कर सकें।

आउटेज 

इस कारण आई थी तकनीकी समस्या 

रॉयटर्स के अनुसार, 12-13 नवंबर तक 24 घंटों तक चला आउटेज एक ऐसी सॉफ्टवेयर समस्या के कारण हुआ।

इसने माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियरिंग सिस्टम और संकट के समय प्रतिक्रिया देने की उसकी क्षमता की कमियों को उजागर कर दिया।

आउटलुक और क्लाउड आधारित ईमेल सेवा 'एक्सचेंज ऑनलाइन' के अलावा, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, कोपायलट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट और अन्य माइक्रोसॉफ्ट 365 उत्पादों में भी कामकाज ठप रहा।

ADVERTISEMENT

साइबर हमला

कंपनी ने साइबर हमले से किया इनकार  

यह घटनाक्रम नवंबर में बड़े पैमाने पर आई तकनीकी रुकावटों के बीच सामने आया है, जिनमें अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (NSA), फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और ऐपल जैसी संस्थाएं शामिल थीं।

साथ ही जैसे-जैसे AI मॉडल अधिक एडवांस होते जा रहे हैं और इनके द्वारा किए जाने वाले साइबर हमलों को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं।

हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने स्पष्ट किया है कि उनकी सेवा में आई रुकावटें किसी साइबर गतिविधि या AI एजेंट्स की वजह से नहीं थीं।

ADVERTISEMENT