माइक्रो AGI घरों में फ्री सफाई के नाम पर AI को कर रही प्रशिक्षित
सिलिकॉन वैली की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप कंपनी माइक्रो AGI ने हाल ही में 'शिफ्ट' नाम से एक नया प्रोग्राम शुरू किया है।
इसके तहत न्यूयॉर्क सिटी में लोगों के अपार्टमेंट की मुफ्त सफाई की जाती है। खास बात यह है कि सफाईकर्मी अपनी टोपी पर कैमरा लगाकर काम करते हैं, जिससे उनके हर काम की रिकॉर्डिंग होती रहती है।
यही रिकॉर्ड की गई फुटेज AI और रोबोट को असली दुनिया की स्थितियों में काम करने के लिए प्रशिक्षित करने में इस्तेमाल होती है।
गोपनीयता को लेकर भी हो रही चिंता
कंपनी के फाउंडर बर्केन किलच का कहना है कि शिफ्ट का मकसद 'मानवता को आगे बढ़ाना' है। वे इस सर्विस को पूरी दुनिया में फैलाना चाहते हैं, जिसमें घर की मरम्मत जैसे काम भी शामिल होंगे।
हालांकि, गोपनीयता की पैरवी करने वाले घर के अंदर की इन रिकॉर्डिंग्स को लेकर चिंतित हैं। इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेसी इंफॉर्मेशन सेंटर की निदेशक कैली श्रोडर ने बताया कि ये कैमरे लोगों की निजी बातचीत और उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों को भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।