LOADING...
मेटा के वैज्ञानिक ने क्लाउड मिथोस से जुड़ी आशंकाओं को बताया 'नाटक', दावों का किया खंड़न
एंथ्रोपिक ने हाल ही में अपना सबसे दमदार मिथोस मॉडल पेश किया है

मेटा के वैज्ञानिक ने क्लाउड मिथोस से जुड़ी आशंकाओं को बताया 'नाटक', दावों का किया खंड़न

Apr 12, 2026
02:08 pm

क्या है खबर?

एंथ्रोपिक ने अपने नए मिथोस भाषा मॉडल और उसकी क्षमताओं के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र में काफी हलचल मचा दी है। कंपनी ने इसकी जोखिम का हवाला देते हुए इसका रोलआउट आम लोगों के बजाय चुनिंदा ब्रांड्स तक ही सीमित कर दिया है। अब मेटा के मुख्य AI वैज्ञानिक यान लेकुन ने क्लाउड मिथोस प्रीव्यू को लेकर बढ़ती चिंताओं का खंडन करते हुए कंपनी की प्रतिक्रिया को अतिरंजित बताया है।

लोकप्रियता 

इस कारण मिथोस की होने लगी चर्चा

मिथोस को लेकर कंपनी की ओर से किए जा रहे जोखिम के दावों को लेकर लेकुन ने एक्स पर एक पोस्ट के जवाब में लिखा, 'मिथोस एक ड्रामा और आत्म-भ्रम से उपजी बकवास है।' इस मॉडल ने प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम और ब्राउजर्स में कमजोरियों की पहचान करने के दावों के बाद ध्यान आकर्षित किया है। इसे आम लोगों के लिए जारी नहीं किया है, क्योंकि इसके हैकर्स के हाथों में जाने से गंभीर परिणाम निकल सकते हैं।

तर्क 

एंथ्रोपिक के दावे को लेकर दिया यह तर्क

लेकुन ने सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रिया को खारिज करते हुए तर्क दिया कि इसी तरह के परिणाम छोटे और कम लागत वाले मॉडल्स द्वारा भी प्राप्त किए जा सकते हैं। इससे पता चलता है कि ये दावे उतने क्रांतिकारी नहीं हैं, जितना प्रस्तुत किया जा रहा है। शोधकर्ता गैरी मार्कस ने स्थिति को अतिरंजित बताया, जबकि कुछ विशेषज्ञों का तर्क है कि यह मॉडल एक बड़ी छलांग के बजाय क्रमिक प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है।

Advertisement