मेटा का म्यूज लॉन्च के बाद से अब तक 25 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड
मेटा ने म्यूज नाम से अपना नया पर्सनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट लांच किया है और यह 8 सितंबर से अब तक 25 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुका है।
पुराने चैटबॉट से अलग म्यूज अपने आप जटिल काम निपटा सकता है। यह इंटरनेट पर जानकारी खोजने से लेकर आपकी जानकारी के आधार पर कई काम खुद ही पूरे कर सकता है। इसी वजह से लोग इसे लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
अमेजन ने अपने प्लेटफॉर्म से हटाया
ये स्मार्ट एजेंट निजीकृत सेवाएं देने के लिए हमारी ढेर सारी जानकारी इकट्ठा करते हैं, लेकिन इसी वजह से निजता को लेकर चिंताएं भी बढ़ जाती हैं। म्यूज में संभावित सुरक्षा खामियों को लेकर कर्मचारियों ने पहले ही चेतावनी दी थी।
उन्होंने कहा था कि इसके परीक्षण के दौरान निजी जानकारी लीक हो सकती है। अब मेटा ने म्यूज में साफ सुरक्षा चेतावनी जोड़नी शुरू कर दी है।
दूसरी तरफ, अमेजन ने 20 सितंबर को अपने नियमों का हवाला देते हुए म्यूज को अपनी वेबसाइट से हटा दिया, लेकिन एक बात साफ है कि तकनीक कितनी भी शानदार क्यों न हो यूजर की जानकारी को सुरक्षित रखना हमेशा उससे ज्यादा जरूरी होता है।