LOADING...
मेटा ने लॉन्च किया नया क्रिएटर प्रोग्राम, हर महीने क्रिएटर्स कमा सकेंगे 2.75 लाख रुपये
मेटा ने लॉन्च किया नया क्रिएटर प्रोग्राम

मेटा ने लॉन्च किया नया क्रिएटर प्रोग्राम, हर महीने क्रिएटर्स कमा सकेंगे 2.75 लाख रुपये

Mar 19, 2026
09:18 am

क्या है खबर?

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा क्रिएटर के लिए कमाई का एक नया प्रोग्राम शुरू कर रही है। इस पहल का मकसद ज्यादा से ज्यादा क्रिएटर्स को फेसबुक प्लेटफॉर्म पर लाना और उन्हें यहां सक्रिय बनाना है। कंपनी अब क्रिएटर्स को सीधे पैसे और बेहतर पहुंच देने की योजना पर काम कर रही है, ताकि वे दूसरे प्लेटफॉर्म छोड़कर फेसबुक पर कंटेंट बनाएं और अपनी ऑडियंस को भी यहां जोड़ सकें।

प्रोग्राम

क्या है क्रिएटर फास्ट ट्रैक प्रोग्राम?

मेटा ने इस नए प्रोग्राम का नाम 'क्रिएटर फास्ट ट्रैक' रखा है। इसके तहत इंस्टाग्राम, टिक-टॉक या यूट्यूब पर पहले से मौजूद क्रिएटर्स को फेसबुक पर आने के लिएकुछ खास फायदे दिए जाएंगे। उन्हें गारंटीड पेमेंट के साथ-साथ कंटेंट की ज्यादा से ज्यादा रीच भी मिलेगी। इस योजना का उद्देश्य नए क्रिएटर्स को शुरुआत में आसान मौका देना है, ताकि वे बिना डर के फेसबुक पर अपनी मौजूदगी बना सकें।

कमाई

क्रिएटर्स कितनी कर सकेंगे कमाई

इस योजना के तहत जिन क्रिएटर्स के पास कम से कम 1 लाख फॉलोअर्स हैं, उन्हें हर महीने करीब 1,000 डॉलर (लगभग 92,000 रुपये) मिलेंगे। वहीं जिनके पास 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, उन्हें हर महीने करीब 3,000 डॉलर (लगभग 2.75 लाख रुपये) तक दिए जाएंगे। हालांकि, यह गारंटीड पेमेंट सिर्फ तीन महीने तक ही मिलेगा, लेकिन इसके बाद भी उन्हें फेसबुक के मोनेटाइजेशन टूल्स और अन्य कमाई के विकल्प पहले की तरह मिलते रहेंगे।

Advertisement

सुविधाएं

अन्य सुविधाएं और शर्तें

इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए क्रिएटर्स को 30 दिनों में कम से कम 15 रील्स पोस्ट करनी होंगी, जो अलग-अलग दिनों में शेयर की जाएंगी। कंटेंट ओरिजिनल होना जरूरी है, जिसमें AI से बना कंटेंट भी शामिल हो सकता है। इसके अलावा, क्रिएटर्स सब्सक्रिप्शन, टिपिंग और ब्रांड डील्स से भी कमा सकेंगे। मेटा ने बताया कि 2025 में उसने क्रिएटर्स को करीब 275 अरब रुपये का भुगतान किया था, जो पिछले साल से काफी ज्यादा है।

Advertisement