मेटा ने भारत में पेश किया व्हाट्सऐप प्लस, मिलेंगे कई नए फीचर
टेक्नोलॉजी
मेटा ने भारत में व्हाट्सऐप प्लस को पेश कर दिया है। यह नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ढेरों शानदार फीचर्स के साथ आया है। इसमें आप अपने लिए पर्सनलाइज्ड रिंगटोन, वॉलपेपर और थीम जैसे कई विकल्प चुन सकेंगे।
इसके अलावा इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किए गए इमोजी और कस्टम चैट लिस्ट की सुविधा भी मिलेगी। यह एंड्रॉयड और iOS दोनों पर चलेगा और इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
एक महीने कर सकते हैं फ्री इस्तेमाल
आप एक महीने तक व्हाट्सऐप प्लस को बिल्कुल मुफ्त ट्राई कर सकते हैं। अगर, आप उसके बाद भी इन सभी अतिरिक्त फीचर्स का इस्तेमाल जारी रखना चाहते हैं तो आपको हर महीने 79 रुपये चुकाने होंगे।