मेटा ने भारत में रणवीर सिंह को बनाया रे-बैन ग्लासेज का पहला ब्रांड एंबेसडर
मेटा ने भारत में अपने लेटेस्ट रे-बैन मेटा स्मार्ट ग्लासेज पेश किए हैं। कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को रे-बैन और रे-बैन मेटा दोनों ब्रांड्स के लिए भारत का पहला ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
यह लॉन्च फ्रेम योर ट्रू सेल्फ नाम के अभियान का एक हिस्सा है, जिसमें रे-बैन के क्लासिक स्टाइल को नई टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा गया है।
रणवीर सिंह अब उन ग्लोबल आइकॉन की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनमें जेनी और लुईस हैमिल्टन जैसे बड़े नाम हैं, जो पहले से ही इन ब्रांड्स से जुड़े हुए हैं।
इन खासियतों से लैस है ग्लासेज
इन स्मार्ट ग्लासेज में 12MP कैमरा मिलता है, जिससे आप तस्वीरें और 3K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें ओपन-ईयर स्पीकर और साफ आवाज के लिए 6 माइक दिए गए हैं।
साथ ही, चलते-फिरते आपके सवालों का जवाब देने के लिए इसमें बिल्ट-इन मेटा AI भी मौजूद है। ग्राहकों के पास 27 अलग-अलग कलर और लेंस कॉम्बिनेशन चुनने का ऑप्शन है।
इसमें शॉर्टकट के लिए एक कस्टमाइजेबल बटन, पतले फ्रेम, 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ और आरामदायक एडजस्टेबल टिप्स दिए गए हैं। इनकी शुरुआती कीमत 44,300 रुपये है। इन्हें ऑनलाइन या कुछ खास स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
मेटा ने यह भी बताया है कि कंपनी जल्द ही ऑडियो-ओनली रे-बैन मेटा ऑडियो ग्लासेज और एक पर्सनल AI एजेंट म्यूज भी लॉन्च करेगी। हालांकि, इन्हें भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी तारीख अभी सामने नहीं आई है।