Loading...
मेटा ने लॉन्च किया AI फैशन ऐप, पुराने कपड़ों से सुझाएगा नए स्टाइल
मेटा ने लॉन्च किया AI फैशन ऐप

मेटा ने लॉन्च किया AI फैशन ऐप, पुराने कपड़ों से सुझाएगा नए स्टाइल

Oct 30, 2026
03:40 pm

क्या है खबर?

फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा ने स्टाइल स्केच नाम का नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ऐप पेश किया है। यह लोगों को उनके पास पहले से मौजूद कपड़ों से नए स्टाइल में पहनने के तरीके सुझाएगा। यानी नए कपड़े खरीदे बिना भी अलग-अलग लुक तैयार किए जा सकेंगे। ऐप यह भी दिखाएगा कि चुने गए कपड़े किसी ऐसे मॉडल पर कैसे दिखेंगे, जिसकी त्वचा का रंग और शरीर की बनावट यूजर से मिलती-जुलती हो।

खासियत

इंस्टाग्राम की तस्वीरों से तैयार होगा डिजिटल वॉर्डरोब

स्टाइल स्केच ऐप में यूजर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट जोड़ सकेंगे।

इसके बाद ऐप उनकी पुरानी तस्वीरों से कपड़ों की पहचान करके डिजिटल अलमारी तैयार करेगा। इसके अलावा लोग अपने फोन से कपड़ों की तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं या वीडियो बनाकर भी उन्हें जोड़ सकते हैं।

डिजिटल अलमारी तैयार होने के बाद ऐप यूजर की पसंद के हिसाब से कपड़ों के नए मेल सुझाएगा। किसी एक कपड़े को चुनकर भी उससे जुड़े नए स्टाइल पूछे जा सकेंगे।

अन्य खासियत

वर्चुअल ट्रायल और घूमने के लिए भी देगा सुझाव

ऐप में वर्चुअल ट्रायल की सुविधा भी दी गई है। इसके जरिए यूजर देख सकेंगे कि अलग-अलग कपड़े उनके शरीर की बनावट और त्वचा के रंग के हिसाब से कैसे दिखेंगे।

इसके अलावा, ऐप यात्रा के दौरान पहनने के लिए भी कपड़े सुझाएगा। इसके लिए यूजर को अपनी यात्रा की जगह, दिनों की संख्या और वहां की गतिविधियों की जानकारी देनी होगी।

ऐप मौसम और यात्रा की योजना के आधार पर हर दिन के कपड़े तय करने में मदद करेगा।

ADVERTISEMENT

उपलब्धता

फिलहाल 3 देशों में उपलब्ध है ऐप

स्टाइल स्केच फिलहाल इंडोनेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड में आईफोन और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

मेटा ने अभी दूसरे देशों में इसे लॉन्च करने की कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी के पास इंस्टाग्राम पर मौजूद लोगों की पुरानी तस्वीरों का बड़ा संग्रह है, जिससे यह ऐप उनकी पसंद समझ सकता है।

मेटा पहले भी वाइब्स और पॉकेट जैसे AI आधारित ऐप पेश कर चुकी है। स्टाइल स्केच भी इसी दिशा में कंपनी का नया कदम है।

ADVERTISEMENT