Loading...
मेटा ने भारत में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने के लिए किए बदलाव
मेटा ने इंस्टाग्राम का रिकमेंडेशन सिस्टम बदला है

मेटा ने भारत में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने के लिए किए बदलाव

Nov 17, 2026
11:59 am

क्या है खबर?

मेटा प्लेटफॉर्म्स ने कहा कि उसने भारत के लिए इंस्टाग्राम के रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव किए हैं, ताकि यौन रूप से उकसाने वाले और हिंसक कंटेंट को कम दिखाया जा सके। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि सरकार ऑनलाइन कंटेंट पर अपनी निगरानी सख्त कर रही है। पिछले महीने सरकार की ओर से कंपनी से कहा था कि वह इस बात की समीक्षा करे कि वह हिंसा भड़काने या सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने वाले कंटेंट पर अपनी निगरानी को मजबूत करे।

फीडबैक 

यूजर फीडबैक के आधार पर किया बदलाव 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंपनी ने कहा कि उसने पिछले एक साल में यूजर फीडबैक के आधार पर डिफॉल्ट सुरक्षा उपायों में सुधार किया है।

कंपनी के अनुसार, भारत में किए गए इन बदलावों का असर उन अकाउंट्स से मिलने वाले सुझावों पर पड़ता है, जिन्हें यूजर फॉलो नहीं करते हैं।

इसका संबंध इस बात से है कि इंस्टाग्राम किस तरह के कंटेंट को बढ़ावा देता है, न कि किसी कंटेंट पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने से।

एडवाइजरी 

मंत्रालय ने दिया था यह आदेश 

प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 10 अक्टूबर को जारी एडवाइजरी में मेटा से अपनी रैंकिंग और रिकमेंडेशन सिस्टम की समीक्षा करने को कहा है।

इससे भ्रामक, हेरफेर किए गए या संदर्भ से हटकर पेश किए गए कंटेंट को जरूरत से ज्यादा बढ़ावा न मिले।

मंत्रालय ने यह भी कहा था कि वह यूजर्स को किसी एक तरह के या सीमित नैरेटिव (विचारों/कहानियों) के संपर्क में बहुत ज्यादा न आने दे और इस दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दे।

ADVERTISEMENT