क्यों मेटा ने कर्मचारियों के AI के इस्तेमाल पर कसी लगाम?
फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा अपने कर्मचारियों के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के इस्तेमाल पर लगाम कस रही है।
दरअसल, पता चला है कि कर्मचारी कोडिंग और रिसर्च जैसे कामों के लिए AI का बहुत ज्यादा उपयोग कर रहे हैं। इसी वजह से इस साल तक कंपनी का खर्चा अरबों डॉलर तक पहुंच सकता है। इन सब पर नियंत्रण रखने के लिए कंपनी खर्च और उपयोग की सीमाएं तय कर रही है। साथ ही बेहतर निगरानी भी शुरू कर रही है।
खुद के टूल इस्तेमाल पर दिया जोर
मेटा का नया 'AI गेटवे' प्लेटफॉर्म टीमों को यह देखने देगा कि वे कितना AI इस्तेमाल कर रहे हैं और कितना खर्च हो रहा है।
इसमें रीयल-टाइम डैशबोर्ड और अलर्ट भी मिलेंगे, ताकि अगर, कुछ गलत लगे तो तुरंत जानकारी मिल जाए। कंपनी चाहती है कि कर्मचारी महंगे थर्ड-पार्टी विकल्पों के बजाय अपने खुद के टूल का इस्तेमाल करें।
2027 तक उम्मीद है कि इनोवेशन और खर्च के बीच संतुलन बनाने के लिए टोकन बजट जैसे और भी सख्त नियम लागू होंगे।