मेटा की ओर से AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल की तस्वीरों को नहीं हटाने पर अलोचना
इंस्टाग्राम ने चोरी-छिपे एक ऐसी सेटिंग शुरू की थी, जिसके जरिए मेटा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स सार्वजनिक तस्वीरों का इस्तेमाल अपनी ट्रेनिंग के लिए कर सकते थे, बशर्ते यूजर्स ने खुद इसे बंद न किया हो। लोगों को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई कि उन्हें इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई।
इस विरोध के बाद मेटा ने फिलहाल इस फीचर को रोक दिया है।
शेयरिंग और रियूज सेटिंग्स में छिपा था यह विकल्प
यह विकल्प सेटिंग्स में 'शेयरिंग और रियूज' के अंदर छिपा था, जिसे ढूंढना मुश्किल था। कई यूजर्स को लगा कि उनके साथ जानबूझकर धोखा किया गया है, खासकर इसलिए क्योंकि इसी की मदद से मेटा का नया म्यूज AI टूल काम करता है।
सिक्योरिटी फर्म मालवेयरबाइट्स के ब्लॉगर डैनी ब्रैडबरी ने मेटा की इस बात के लिए आलोचना की कि जिन लोगों ने बाद में इस विकल्प को बंद कर दिया, उनकी पहले से बनी AI-जनरेटेड तस्वीरें नहीं हटाई गईं।
इसके अलावा, चिंता इस बात की भी है कि अगर, इन सार्वजनिक तस्वीरों का गलत इस्तेमाल हुआ तो डीपफेक और किसी की नकल उतारने का खतरा और बढ़ जाएगा।