मेटा अमेरिका में 1.3 लाख दृष्टिबाधित पूर्व सैनिकों फ्री देगी स्मार्ट ग्लासेज
मेटा करीब 1.3 लाख अमेरिकी दृष्टिबाधित पूर्व सैनिकों को रे-बैन स्मार्ट ग्लासेस फ्री दे रही है। इन ग्लासेज से इन सैनिकों को अपनी जिंदगी में और आजादी मिलेगी।
इस पहल की शुरुआत 4 जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के जश्न के मौके पर की जा रही है। यह ब्लाइंड वेटरन्स एसोसिएशन (BVA) और टेकसूप के साथ मिलकर की गई है।
इन पूर्व सैनिकों के लिए हर महीने वेबिनार आयोजित किए जाएंगे। इनमें उन्हें इन ग्लासेज के इस्तेमाल और आने वाली किसी भी समस्या को ठीक करने का तरीका सिखाया जाएगा।
ग्लासेज के उपयोग के लिए तैयार की ट्रेनिंग गाइड
BVA एक ट्रेनिंग गाइड तैयार कर रही है। इसमें वॉयस कमांड, दस्तावेज पढ़ने का तरीका, कॉल का जवाब देना और रोजमर्रा के कामों को आसानी से कैसे निपटाया जाए जैसी जानकारी शामिल है।
जो पूर्व सैनिक ये खास ग्लासेज चाहते हैं, वे BVA की वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
मेटा ने कहा कि इस साझेदारी का मकसद पूर्व सैनिकों को सशक्त बनाना और उन्हें एक साथ एक समुदाय के तौर पर जोड़ना है।