Loading...
डाटा सुरक्षा में लापरवाही पर मेटा को बड़ा झटका, अमेरिका में 2,400 अरब रुपये का जुर्माना
डाटा सुरक्षा में लापरवाही पर मेटा को बड़ा झटका

डाटा सुरक्षा में लापरवाही पर मेटा को बड़ा झटका, अमेरिका में 2,400 अरब रुपये का जुर्माना

Oct 22, 2026
09:04 am

क्या है खबर?

फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप की मूल कंपनी मेटा पर अमेरिका में डाटा सुरक्षा में लापरवाही के मामले में 25 अरब डॉलर (लगभग 2,400 अरब रुपये) का भारी जुर्माना लगाया गया है। न्यू मेक्सिको की एक अदालत ने कंपनी को यह राशि भरने का आदेश दिया। अदालत के मुताबिक, मेटा ने यूजर्स को उनकी निजी जानकारी की सुरक्षा और उसके इस्तेमाल को लेकर गुमराह किया। यह अमेरिका में किसी कंपनी पर लगाए गए सबसे बड़े आर्थिक जुर्मानों में से एक है।

मामला

क्या है मामला?

यह मामला फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी के कथित गलत इस्तेमाल से जुड़ा है।

आरोप है कि ब्रिटिश कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने एक तीसरे पक्ष के ऐप के जरिए 8.7 करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स का डाटा उनकी अनुमति के बिना जुटाया था।

इस जानकारी का इस्तेमाल चुनावों के दौरान मतदाताओं की पसंद समझने और उन्हें निशाना बनाकर संदेश पहुंचाने के लिए किया गया। न्यू मेक्सिको ने 2021 में मेटा के खिलाफ मुकदमा दायर किया था।

चुनौती

मेटा ने फैसले को चुनौती देने की बात कही

मेटा के मुख्य कानूनी अधिकारी सीजे महोनी ने कहा कि कंपनी को भरोसा है कि वह अपील में जीत हासिल करेगी।

उनका दावा है कि अदालत का फैसला राज्य में कारोबार करना मुश्किल बना सकता है। दूसरी ओर, न्यू मेक्सिको के अटॉर्नी जनरल राउल टोरेज ने फैसले को बड़ी तकनीकी कंपनियों की जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

अदालत ने राज्य के कानून के तहत संभावित जुर्माने की राशि 219 अरब डॉलर से अधिक आंकी थी।

ADVERTISEMENT

कार्रवाई

मेटा के खिलाफ पहले भी हुई कार्रवाई

मेटा को 2019 में कैम्ब्रिज एनालिटिका विवाद के मामले में अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग ने 5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया था।

कंपनी को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बच्चों तथा किशोरों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में भी कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, एक विश्लेषक के मुताबिक, मेटा का बाजार मूल्य करीब 2 लाख करोड़ डॉलर होने के कारण इस फैसले से उसकी कुल कीमत पर बड़ा असर पड़ने की आशंका कम है।

ADVERTISEMENT