Page Loader
मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों के गुस्से को किया स्वीकार 
मेटा एक बार फिर 10,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों के गुस्से को किया स्वीकार 

Apr 21, 2023
03:37 pm

क्या है खबर?

मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग ने छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों के गुस्से और हताशा को स्वीकार किया है। 20 अप्रैल को उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, "हम एक अलग दुनिया में हैं, और हमें कुछ बदलाव करने की जरूरत है।" जुकरबर्ग ने व्यापक आर्थिक चिंताओं पर भी प्रकाश डाला और कहा कि विकास की गति में बदलाव का अनुभव होना सभी के लिए स्वाभाविक है।

छंटनी

मेटा में कर्मचारियों की छंटनी 

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने हाल ही में कंपनी के खर्च में कटौती करने और टीमों के पुनर्गठन के लिए 4,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। इससे पहले नवंबर, 2022 में कंपनी ने कर्मचारियों की संख्या में 13 प्रतिशत कटौती की थी, जिसके कारण लगभग 11,000 कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी। छंटनी से प्रभावित कर्मचारी लगातार अपने गुस्से और हताशा को व्यक्त कर रहे हैं। मेटा एक बार फिर 10,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।