मेटा के म्यूज AI में पेश किया स्पेस फीचर, ऐप में बनाएं अपने हिसाब का फीड
मेटा ने अपने म्यूज AI ऐप में स्पेस नाम का एक नया फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से आप अपनी पसंद के हिसाब से पर्सनल फीड बना पाएंगे।
इसे ऐसा समझें कि आप ऐप के अंदर ही अपना एक खास इंटरनेट कोना बना रहे हैं।
यह नया अपडेट म्यूज वॉयस के पहले लॉन्च के बाद आया है। इससे पता चलता है कि मेटा अपने यूजर्स के लिए चीजों को और पर्सनल बनाने पर काफी ध्यान दे रही है।
स्पेस की मदद से करें शॉपिंग
आप स्पेस का इस्तेमाल लगभग किसी भी काम के लिए कर सकते हैं, जैसे इंस्टाग्राम सेव्स के साथ एक शॉपिंग हब बना सकते हैं, स्कूल इवेंट्स को एक कस्टम डैशबोर्ड पर मैनेज कर सकते हैं या फिर अपने छोटे बिजनेस के सभी ऑर्डर और मैसेज को एक ही जगह संभाल कर रख सकते हैं।
आप ऐप में स्पेस को अपनी सुविधा के हिसाब से कहीं भी रख सकते हैं, ताकि उन तक आसानी से पहुंचा जा सके। जल्द ही आप इन्हें प्लेटफॉर्म पर दूसरे यूजर्स के साथ भी शेयर कर पाएंगे।