मीडियाटेक ला रही स्मार्टफोन में AI को और दमदार बनाने वाली चिप
मीडियाटेक जल्द ही अपना नया 2 नैनोमीटर डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट लाने वाली है। यह चिपसेट आपके अगले स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को और भी दमदार बनाएगा।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में मीडियाटेक इंडिया के प्रबंध निदेशक अंकु जैन ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन चिप्स का मकसद आपके फोन को और ज्यादा स्मूथ और एक बार चार्ज करने पर बैटरी को ज्यादा देर तक चलाना है। इस तरह आपको बेहतर परफॉर्मेंस और स्मार्ट AI मिलेगा, वो भी बिना बैटरी ज्यादा खर्च किए।
कंपनी का दूसरे क्षेत्रों पर भी ध्यान
मीडियाटेक केवल स्मार्टफोंस तक ही खुद को सीमित नहीं रख रही है। कंपनी अपने बड़े टेक विजन के हिस्से के तौर पर डाटा सेंटर्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, कारों, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) गैजेट्स और स्मार्ट ग्लास पर भी ध्यान दे रही है। इसके बावजूद वह अभी भी फ्लैगशिप फोन सेगमेंट पर पूरी तरह बनी हुई है। वह इन एडवांस्ड AI फीचर्स को भविष्य के डिवाइसेज में लाने के लिए अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रही है।