शॉपिंग में हर तीसरा खरीदार ले रहा AI की सलाह, सर्च इंजन को पछाड़ा
मैकिंसे की एक नई रिपोर्ट बताती है कि अब खरीदारी के फैसले पर लोगों को प्रभावित करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्च टूल पुराने सर्च इंजन से आगे निकल गए हैं।
ये AI सर्च आपकी खरीदारी के फैसले को 3 गुना ज्यादा प्रभावित कर सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग एक-तिहाई यूजर्स ने बताया कि उनकी हाल की शॉपिंग के पीछे मुख्य वजह AI ही था। इससे साफ पता चलता है कि किसी भी सामान को खोजने और चुनने के लिए यह अब तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
ज्यादातर ने किया स्टैंडअलोन AI का इस्तेमाल
मैकिंसे ने 21,000 खरीदारों का सर्वे किया था। इसमें सामने आया कि जून में हुए सर्वे से ठीक 3 महीने पहले 56 फीसदी लोगों ने खरीदारी के लिए स्टैंडअलोन AI टूल का इस्तेमाल किया।
दूसरी तरफ, केवल 27 फीसदी ने ही रिटेलर द्वारा चलाए जा रहे असिस्टेंट का सहारा लिया। नई चीजें खोजने के लिए स्टैंडअलोन AI को लोग ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन जब बात चेकआउट की आती है तो रिटेलर द्वारा चलाए जाने वाले बॉट्स थोड़ा आगे निकल जाते हैं।
इसकी वजह यह है कि खुदरा विक्रेताओं के पास पहले से ही लाइव इंवेट्री, भुगतान और डिलीवरी जैसी सुविधाएं मौजूद होती हैं। इसके अलावा, ज्यादातर यूजर्स को ये टूल इसलिए भी पसंद आते हैं क्योंकि इनसे समय बचता है और चीजें चुनने में आसानी होती है। 81 फीसदी यूजर्स ने बताया कि इन टूल्स की मदद से उन्हें अपनी पसंद की चीजें छांटने और फिल्टर करने में सहूलियत मिली।