NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / मैकडॉनल्ड्स की सेवाएं बाधित, कई देशों में खाना ऑर्डर नहीं कर पा रहे ग्राहक 
    अगली खबर
    मैकडॉनल्ड्स की सेवाएं बाधित, कई देशों में खाना ऑर्डर नहीं कर पा रहे ग्राहक 
    मैकडॉनल्ड्स की सेवाएं बाधित

    मैकडॉनल्ड्स की सेवाएं बाधित, कई देशों में खाना ऑर्डर नहीं कर पा रहे ग्राहक 

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 15, 2024
    04:26 pm

    क्या है खबर?

    कई देशों में लोग मैकडॉनल्ड्स से खाना ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं। जापान, यूनाइटेड किंगडम, न्यूजीलैंड, जर्मनी और ऑस्ट्रिया आदि देशों में मैकडॉनल्ड्स तकनीकी खामी का सामना कर रही है।

    कंपनी ने कहा कि वह इस समस्या के समाधान पर काम कर रही है। उसने इसे साइबर सुरक्षा से जुड़ा होने से इनकार किया है।

    यूनाइटेड किंगडम के एक फ्रेंचाइजी मालिक ने बताया कि शुक्रवार को इस तकनीकी खामी से उसकी 21 ब्रांच प्रभावित हुई हैं।

    सेवाएं बाधित

    जापान में आ रहा 'सिस्टम फेल्योर' का मैसेज

    BBC के मुताबिक, जापान में कंपनी ने 'सिस्टम फेल्योर' की पुष्टि की है। यहां खाना ऑर्डर कर रहे ग्राहकों को 'सेवा बहाल होने तक इंतजार' करने को कहा गया है।

    जापान में मैकडॉनल्ड्स के लगभग 3,000 स्टोर हैं। कंपनी ने ग्राहकों से असुविधा के लिए माफी मांगी है।

    ऑस्ट्रेलिया में भी कंपनी के प्रवक्ता ने इस समस्या की जानकारी होने की बात स्वीकारते हुए कहा कि इसके समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

    गुस्सा

    सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे लोग

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में स्वीडन और चीन में भी कंपनी की सेवाएं बाधित होने की बात कही गई है। खाना ऑर्डर न होने से परेशान कई यूजर्स सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

    ऐप्स और तकनीकी प्लेटफॉर्म्स में खामियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे के बाद से मैकडॉनल्ड्स की ऐप्स में परेशानी आना शुरू हुई थी। इन स्टोर्स पर फिलहाल कैश में लेनदेन हो रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मैकडॉनल्ड्स
    जापान

    ताज़ा खबरें

    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत  मानसून
    डिज्नी फिर करेगी सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, कई विभागों पर पड़ेगा असर  डिज्नी
    गूगल एंटीट्रस्ट मुकदमा सुलझाने को तैयार, निपटारे के लिए खर्च करेगी 4,200 करोड़ रुपये गूगल
    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन

    मैकडॉनल्ड्स

    मधुमक्खियों के लिए खोला गया दुनिया का पहला मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट, जानिए कारण स्वीडन
    पिछले 50 सालों से रोजाना मैकडॉनल्ड्स के बर्गर खा रहा यह शख्स, अब तक हजारों खाए अमेरिका
    अहमदाबाद: मैकडॉनल्ड्स की कोल्ड ड्रिंक में निकली छिपकली, आउटलेट सील गुजरात
    मैकडॉनल्ड्स करेगी छंटनी, अमेरिकी दफ्तरों को किया जाएगा अस्थायी तौर पर बंद- रिपोर्ट अमेरिका

    जापान

    जापान में कचरा इकट्ठा करने की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, जानिए इसके बारे में टोक्यो
    जापान के इस गांव में इंसानों से ज्यादा हैं गुड़ियां, इसकी वजह क्या है? अजब-गजब खबरें
    अमेरिका का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जापान के पास समुद्र में गिरा, 8 लोग थे सवार अमेरिका
    भारत के आधार कार्ड ने जापान को तकनीक में छोड़ा पीछे- जापानी इंटरनेट जनक जून मुराई आधार कार्ड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025