जुकरबर्ग AI विकास की रफ्तार धीमी करने पर नहीं सहमत, सुरक्षा नियम खुद बनाने पर जोर
टेक्नोलॉजी
मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) के विकास पर ब्रेक लगाने की एलन मस्क जैसे कुछ दिग्गजों की मांग से सहमत नहीं हैं।
जुकरबर्ग का कहना है कि हर कंपनी को अपने सुरक्षा नियम खुद तय करने चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा, "जो भी लैब अलाइनमेंट पर ध्यान नहीं देगी, वह इस दौड़ में पीछे रह जाएगी।"
सुरक्षा के कारण म्यूज मॉडल में देरी
जुकरबर्ग ने बताया कि मेटा ने अपने म्यूज मॉडल की लॉन्चिंग सुरक्षा कारणों से पहले ही टाल दी है। उनका मानना है कि पूरे उद्योग के एक साथ सहमत होने का इंतजार करने की बजाय कंपनियां अपनी जिम्मेदारी खुद निभा सकती हैं। इससे तेज रफ्तार वाली टेक्नोलॉजी और वास्तविक सुरक्षा के बीच सही तालमेल कैसे बिठाया जाए, इस पर चर्चा जारी रह सकती है।