Loading...
मेटा की सभी ऐप्स को एक ही जगह से मैनेज करना हुआ आसान, जानिए इसका तरीका
मेटा अकाउंट सभी मेटा ऐप्स को एक जगह लाता है

मेटा की सभी ऐप्स को एक ही जगह से मैनेज करना हुआ आसान, जानिए इसका तरीका

Jul 19, 2026
02:37 pm

क्या है खबर?

मेटा ने एक अपग्रेडेड 'मेटा अकाउंट' पेश किया है। यह एक नया सेंट्रलाइज्ड अकाउंट सिस्टम है। इससे यूजर्स एक ही जगह से फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर, थ्रेड्स, मेटा AI, AI ग्लास और मेटा क्वेस्ट डिवाइस को एक्सेस और मैनेज कर सकते हैं। यह नया सिस्टम मौजूदा 'अकाउंट्स सेंटर' पर आधारित है और इसका मकसद मेटा के ऐप्स और डिवाइस पर साइन-इन, सिक्योरिटी और अकाउंट मैनेजमेंट को आसान बनाना है। इसे अगले साल धीरे-धीरे लागू किया जाएगा।

मैनेज 

अब एक अकाउंट से मैनेज होंगी सभी ऐप्स 

मेटा अकाउंट आपकी मेटा सेवाओं के लिए एक सेंट्रल हब की तरह काम करता है।

अलग-अलग ऐप्स और डिवाइस पर लॉग-इन जानकारी और सेटिंग्स को अलग-अलग मैनेज करने के बजाय यूजर्स अब इनमें से कई चीजों को एक ही अकाउंट से मैनेज कर सकते हैं।

इसमें व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करना आपकी मर्जी पर है। अगर, आपका व्हाट्सेप अकाउंट पहले से ही अकाउंट्स सेंटर से जुड़ा हुआ है तो यह अपने-आप मेटा अकाउंट में चला जाएगा।

फीचर 

मेटा अकाउंट में मिले ये फीचर 

मेटा अकाउंट कई नए फीचर लेकर आया है, जिन्हें अकाउंट मैनेजमेंट को आसान बनाने और सुरक्षा को बेहतर करने के लिए डिजाइन किया गया है।

यूजर्स अलग-अलग क्रेडेंशियल रखने के बजाय सपोर्टेड मेटा ऐप्स और डिवाइस पर एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पासवर्ड, ईमेल ID, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और विज्ञापन प्राथमिकताएं जैसी महत्वपूर्ण सेटिंग्स को अब अलग-अलग ऐप्स पर जाने की बजाय एक ही स्थान से प्रबंधित किया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

सुरक्षा 

सुरक्षा के लिए मिलेंगी ये सुविधाएं 

मेटा अकाउंट ने फेसबुक और मैसेंजर के साथ-साथ इंस्टाग्राम के लिए भी पासकी सपोर्ट को बढ़ा दिया है।

यूजर्स बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसे कि फिंगरप्रिंट, फेशियल रिकग्निशन या डिवाइस PIN का इस्तेमाल करके लॉग-इन कर सकते हैं।

मेटा अकाउंट में 24/7 खतरा पहचानने की सुविधा, संदिग्ध गतिविधियों से बचाव के लिए पहले से सुरक्षा और एक आसान सिक्योरिटी चेकअप शामिल है।

किशोर यूजर्स के लिए मेटा अकाउंट के अंदर 'फैमिली सेंटर' का इस्तेमाल करके पैरेंटल कंट्रोल कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

तरीका 

मेटा अकाउंट्स में ऐसे जोड़ें ऐप्स 

पहले से ही 'अकाउंट्स सेंटर' का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मैनुअल रूप से नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी।

मेटा धीरे-धीरे यूजर्स को नए सिस्टम पर ले जाएगा। जब मेटा अकाउंट उपलब्ध हो जाए तो फेसबुक या इंस्टाग्राम जैसे किसी भी सपोर्टेड मेटा ऐप को खोलें।

सेटिंग्स में जाएं और मेटा अकाउंट खोलें। अगर, कहा जाए तो अपग्रेड पूरा करें और अपना ईमेल एड्रेस और अकाउंट की जानकारी वेरिफाई करें। इसके बाद कनेक्टेड ऐप्स और मेटा डिवाइस जोड़ें।

ADVERTISEMENT