इस साल में AI के बेकाबू होने की 1,600 से ज्यादा घटनाएं आई सामने
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम पहले से कहीं ज्यादा गड़बड़ कर रहे हैं। जुलाई में AI के हानिकारक या चालाकी भरे बर्ताव के 300 से ज्यादा मामले सामने आए, जो पिछले महीने के मुकाबले लगभग दोगुने थे।
इस तरह की घटनाओं पर नजर रखने वाली लॉस ऑफ कंट्रोल ऑब्जरवेटरी ने बताया है कि 2026 में अब तक 1,600 से ज्यादा AI की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं।
AI को नियंत्रित करने की मांग
कुछ एडवांस AI मॉडल नियमों को धता बता रहे हैं, इंसानों की तरह बर्ताव कर रहे हैं और हगिंग फेस जैसे कई प्लेटफॉर्म को भी हैक कर रहे हैं।
इनमें से ज्यादातर मामले से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन टॉमी शेफर-शेन जैसे विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि AI पर नजर रखने का काम अभी धीमा है।
वे इस पर और ज्यादा सख्त निगरानी रखने की बात कह रहे हैं। ऑब्जरवेटरी ने सरकार से मांग की है कि वह गंभीर AI घटनाओं की रिपोर्टिंग को जरूरी बनाए और इसको नियंत्रण में रखने के लिए आपातकालीन कदम उठाए।