NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / NASA प्रमुख बोले- जल्द होगी मंगल पर जीवन की तलाश, लेकिन दुनिया इसके लिए तैयार नहीं
    अगली खबर
    NASA प्रमुख बोले- जल्द होगी मंगल पर जीवन की तलाश, लेकिन दुनिया इसके लिए तैयार नहीं

    NASA प्रमुख बोले- जल्द होगी मंगल पर जीवन की तलाश, लेकिन दुनिया इसके लिए तैयार नहीं

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 01, 2019
    02:10 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश करने के करीब हैं।

    एजेंसी के मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर जिम ग्रीन ने कहा मार्च, 2021 में मंगल पर पहुंचने वाले NASA और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) के रोवर चंद महीनों में यहां जीवन के साक्ष्य ढूंढ लेंगे।

    एग्जोमार्स रोवर चांद की सतह की लगभग 6.5 फीट खुदाई कर यहां से पृथ्वी से बाहर जीवन के साक्ष्यों की खोज करेगा। इसके बाद इनकी जांच की जाएगी।

    बयान

    जांच के नतीजों के लिए दुनिया तैयार नहीं- डॉक्टर ग्रीन

    डॉक्टर ग्रीन ने इन प्रक्रिया की तुलना उस खोज से की है जब 16वीं सदी में निकोलस कॉपर्निकस ने कहा था कि धरती सूरज के चारों ओर चक्कर लगाती है।

    उन्होंने बताया, "यह एक नए विचार को जन्म देगा। मुझे नहीं लगता कि हम इसके नतीजों के लिए तैयार हैं। मझे चिंता है क्योंकि मुझे लग रहा है कि हम बड़ी खोज के करीब हैं और जल्द ही इसकी घोषणा होने वाली है।"

    खोज

    पृथ्वी पर लाए जाएंगे मंगल के नमूने

    NASA का रोवर मार्स 2020 मंगल की सतह पर चट्टानों में ड्रिल कर उनके सैंपल धरती पर भेजेगा। यह पहली बार होगा जब मंगल से ऐसे कोई नमूने पृथ्वी पर लाए जाएंगे।

    डॉक्टर ग्रीन ने कहा कि मंगल पर नई खोज वैज्ञानिकों को कुछ ऐसे सवाल देंगी, जिनके जवाब तलाशने पड़ेंगे।

    उन्होंने कहा कि ये सवाल सामने आएंगे कि क्या वहां पृथ्वी जैसा जीवन होगा? चांद की जीवन पृथ्वी से कैसे जुड़ा होगा?

    खोज

    मंगल की सतह के नीचे पानी की मौजूदगी के मिले थे संकेत

    पहले ऐसा माना जाता था कि मंगल पर जीवन संभव नहीं है, लेकिन हाल ही में हुई कुछ रिसर्च में पता चला है कि वहां जीवन के लायक स्थितियां हो सकती हैं।

    इस साल की शुरुआत में वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि मंगल की सतह के नीचे पानी बहते हुए पानी का एक बड़ा और सक्रिय सिस्टम है।

    इसके अलावा एक और रिसर्च में पता चला कि शुक्र ग्रह पर भी करोड़ों साल पहले जीवन था।

    बयान

    पृथ्वी के बाहर भी हो सकती हैं सभ्यताएं- ग्रीन

    डॉक्टर ग्रीन ने कहा कि कुछ रिसर्च में पता चला है कि दूसरे ग्रहों पर भी जीवन हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह सोचने के कोई कारण नहीं है कि कहीं और सभ्यता नहीं है।

    ग्रीन का यह बयान एलन मस्क द्वारा स्पेसएक्स स्पेसक्राफ्ट के पेश करने के कुछ ही समय बाद आया है।

    यह स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से सामान और एस्ट्रोनॉट्स को मंगल के और दूसरे ग्रहों पर ले जाने में सक्षम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025