लेनोवो योगा 9i लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
क्या है खबर?
लेनोवो योगा 9i लैपटॉप इंटेल के 13वीं पीढ़ी के भारत में लॉन्च कर दिया गया है।
इस लैपटॉप में 4K रेजोल्यूशन के साथ 14 इंच का टचस्क्रीन OLED डिस्प्ले है।
लेनोवो योगा 9i सिंगल ओटमील कलर वेरिएंट में आता है और भारत में इसकी कीमत 1,74,990 रुपये से शुरू होती है।
इच्छुक खरीदार इसे आज से www.lenovo.com पर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, लेनोवो योगा 9i लैपटॉप रिलायंस डिजिटल स्टोर और अमेजन पर 29 जनवरी, 2023 से उपलब्ध होगा।
फीचर्स
लेनोवो योगा 9i के फीचर्स
लेनोवो योगा 9i में 3840×2400 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 14.4 इंच का टचस्क्रीन OLED डिस्प्ले है।
यह इंटेल कोर i7-1360P प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो इंटीग्रेटेड इंटेल आईरिस Xe ग्राफिक्स, 16GB रैम और 1TB SSD स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
इसमें 100W USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ 75Wh की बैटरी है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.1, एक USB 3.2 पोर्ट, एक USB-C 3.2 पोर्ट और एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।