लॉन्च से पहले लीक हुआ ऐपल आईफोन 18 प्रो, बिल्कुल नया होगा डिजाइन
आईफोन 18 प्रो को लेकर कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं। इनसे पता चलता है कि यह फोन पिछले मॉडल्स से थोड़ा मोटा और भारी होगा, जिससे इसका डिजाइन बिल्कुल नया दिखेगा।
सबसे खास बात यह है कि इसके पीछे आधा पारदर्शी ग्लास पैनल लगा होगा। कंपनी इसे हल्के नीले, डार्क चेरी और डार्क ग्रे जैसे नए रंगों में पेश कर सकती है। उम्मीद है कि यह नया फोन सितंबर में लॉन्च होगा।
बैटरी, कैमरा और चिप के बारे में खुलासा
इन लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स से कुछ और खास बातें पता चली हैं। आईफोन 18 प्रो में बैटरी का आकार मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। फिजिकल सिम वाले मॉडल्स में 4,056mAH की बैटरी मिल सकती है, वहीं ईसिम-ओनली मॉडल्स में 4,288mAH की बैटरी दी जा सकती है।
कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल 48mp का सेटअप बरकरार रह सकता है, लेकिन इसमें एक नया मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर जोड़ा जा सकता है, जिससे तस्वीरें लेते समय ज्यादा क्रिएटिविटी दिखा पाएंगे।
आईफोन का 'डायनेमिक आइलैंड' भी छोटा हो सकता है, इसका आकार करीब 35 फीसदी तक कम हो सकता है।
ऐसा इसलिए होगा क्योंकि फेस ID के सेंसर डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट हो जाएंगे। इसके अलावा, फोन में नया A20 प्रो चिप लगाया जाएगा। यह चिप फोन का प्रदर्शन तेज करेगा और बैटरी लाइफ को भी बेहतर बनाएगा।