लॉन्च से पहले लीक हुई सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 और फ्लिप 8 की तस्वीरें
22 जुलाई को होने जा रहे सैमसंग के बड़े गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट से ठीक पहले लीक हुई तस्वीरों ने नए गैलेक्सी Z फोल्ड 8, फोल्ड 8 अल्ट्रा और फ्लिप 8 की पहली झलक दे दी है।
इन रेंडर्स में नए रंग देखने को मिल रहे हैं। साथ ही फोल्ड 8 अल्ट्रा में बड़ी बैटरी दी गई है। अगर, आप फोल्डेबल फोन के शौकीन हैं या बस नए-नए टेक गैजेट्स पसंद करते हैं तो ये जानकारियां आपके काम आएंगी।
नए रंग में उपलब्ध होगा फोल्डेबल फोन
Z फ्लिप 8 इस बार चेरी ब्लॉसम पिंक रंग में लॉन्च होगा, जिसमें पहले जैसा ही 50MP का मुख्य कैमरा मिलेगा। इसकी 4,300mAh की बैटरी लंबे समय तक स्क्रॉलिंग और फोटो खींचने के लिए काफी बेहतर रहेगी। इस साल का रेगुलर Z फोल्ड 8 पहले से ज्यादा चौड़ा होगा और इसमें ड्यूल 50MP के रियर कैमरे दिए जाएंगे।
तेज परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप होगी और यह आकर्षक लैवेंडर रंग में उपलब्ध होगा। अगर, आप सबसे बेहतरीन अनुभव चाहते हैं तो Z फोल्ड 8 अल्ट्रा में 200MP का मुख्य कैमरा दिया जाएगा और इसमें एक बड़ी बैटरी भी होगी, जो वीडियो देखने के लिए 27 घंटे तक का समय देने का वादा करती है।