स्टारलिंक भारत में शुरुआत करने के लिए कर रही इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार
टेक्नोलॉजी
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक भारत में अपनी सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी देशभर में 20 गेटवे साइट्स बना रही है।
स्पेस-X की स्टारलिंक बिजनेस ऑपरेशंस की उपाध्यक्ष लॉरेन ड्रेयर ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह नई तकनीक भारत की सुरक्षा जरूरतों और अन्य नियामकीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ही तैयार की गई है।
स्टारलिंक को मंजूरियों का इंतजार
इन गेटवे साइट्स पर सैकड़ों एंटीना लगाए गए हैं। स्टारलिंक ने इन पर काफी निवेश किया है। कंपनी को अभी स्पेक्ट्रम और सुरक्षा से जुड़ी आखिरी मंजूरियों का इंतजार है।
स्टारलिंक ने यह भरोसा भी दिलाया है कि भारतीय यूजर्स का डाटा देश के भीतर ही रहेगा। इससे पता चलता है कि कंपनी यहां के कानूनों का पालन करने और भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाने को लेकर गंभीर है।