चीन के चांग-ई-7 मून मिशन की लॉन्चिंग टली, जानिए क्या रही वजह
क्या है खबर?
चीन का चांग ई-7 लूनर मिशन हेनान द्वीप पर स्थित वेनचांग स्पेस लॉन्च साइट के आस-पास खराब मौसम के कारण लगभग एक महीने के लिए टाल दिया गया है। इसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जमी हुई बर्फ की खोज के लिए डिजाइन किया गया था। इस मिशन को 19 अगस्त को लॉन्ग मार्च 5 रॉकेट के जरिए लॉन्च पैड पर लाया गया था और मूल रूप से इसके 24 अगस्त से पहले लॉन्च होने का लक्ष्य रखा गया था।
लॉन्चिंग
दोबारा कब लॉन्च होगा मिशन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 अगस्त को चीनी अधिकारियों ने लॉन्च साइट के पास मौजूद अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों को बताया कि तय समय पर लॉन्च नहीं हो पाएगा और अब यह मिशन सितंबर में होगा।
इस देरी की वजह 'ट्रॉपिकल डिप्रेशन नार्रा' है, जो टोनकिन की खाड़ी में बन रहा है और हैनान की ओर बढ़ रहा है।
इसके बाद यह उत्तर की ओर गुआंग्शी और गुआंग्डोंग प्रांतों की तरफ जाएगा। तूफान की वजह से वेनचांग से लॉन्च ऑपरेशन मुश्किल हो गए।
अन्य वजह
लॉन्च के लिए बहुत कम समय भी बना रुकावट
चांग ई-7 स्पेसक्राफ्ट और उसकेलॉन्ग मार्च 5 रॉकेट को लॉन्च कॉम्प्लेक्स 101 से वापस व्हीकल असेंबली बिल्डिंग में ले जाए जाने की उम्मीद है।
इससे मौसम से बेहतर सुरक्षा मिलेगी और इंजीनियर्स को अगली बार लॉन्च की कोशिश से पहले और जांच-पड़ताल करने का मौका मिलेगा।
मौसम के अलावा, इसके लिए लॉन्च का समय बहुत कम है क्योंकि यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास शैकलटन क्रेटर के आस-पास रोशनी वाले इलाकों के करीब उतरने की योजना बना रहा है।