इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च होगा BGMI लाइट, जानिए क्या मिलेगा नया
क्या है खबर?
क्रैफ्टन ने BGMI लाइट गेम इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने एक प्रेस नोट के जरिए आने वाले गेम की पुष्टि की और उसका पहला प्रमोशनल आर्टवर्क जारी किया। इस घोषणा में लॉन्च की कोई खास तारीख नहीं बताई गई है। उम्मीद है कि लॉन्च के आस-पास इसके बारे में और जानकारी शेयर की जाएगी, जिसमें इसके फीचर्स, सपोर्ट करने वाले डिवाइस और उपलब्धता की जानकारी शामिल होगी।
मैसेज
यह जानकारी की शेयर
BGMI लाइट एक अलग गेम के तौर पर बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) में शामिल होगा।
शेयर की गई पहली झलक में BGMI लाइट की ब्रांडिंग के साथ-साथ गेम का आर्टवर्क और 'कमिंग सून' का मैसेज लिखा है।
यह एंड्रॉयड और iOS दोनों पर उपलब्ध होगा या किसी एक पर पेश किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं है। गेम के डाउनलोड साइज और कम से कम हार्डवेयर की जरूरतों के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
अंतर
BGMI जैसा ही मिलेगा अनुभव
BGMI लाइट में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया जैसा ही अनुभव मिलने की उम्मीद है, लेकिन इसकी जरूरतें और फीचर्स अलग होंगे।
हालांकि, क्रैफ्टन इंडिया ने BGMI और BGMI लाइट के बीच तकनीकी अंतर के बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।
कंपनी ने अभी यह भी नहीं बताया है कि आने वाले गेम में वही मैप, गेम मोड, हथियार और गेमप्ले के अन्य एलिमेंट होंगे या नहीं, जो BGMI में हैं।