BGMI के 8 अक्टूर को आने वाले अपडेट में मिलेगा कियारा नाम का नया कैरेक्टर
टेक्नोलॉजी
क्राफ्टन इंडिया बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) में कियारा नाम का एक नया कैरेक्टर ला रहा है, जिसे खास तौर पर भारतीय खिलाड़ियों के लिए डिजाइन किया गया है।
यह 8 अक्टूबर को आने वाले 4.6 अपडेट के साथ अपनी खास कहानी और गेमप्ले में कुछ अनोखी चीजें लेकर आएगी।
इस अपडेट में एरेन्गल मैप पर दिवाली की थीम पर आधारित एक त्योहारों वाला 'बजार' प्वाइंट ऑफ इंटरेस्ट (POI) भी जोड़ा जा रहा है, जिसमें मोर से प्रेरित डिजाइन देखने को मिलेंगे।
मोर के दीये से जाग्रत होती है कियारा
खिलाड़ी बजार के आंगन में 4 मोर के आकार वाले दीये जलाकर कियारा को जाग्रत कर सकते हैं। इन अपडेट्स के जरिए BGMI भारतीय कलात्मक विरासत के तत्वों को अपनी बेहतरीन विजुअल क्वालिटी वाले उच्च-स्तरीय कॉस्मेटिक कलेक्शन के साथ मिलाकर भारतीय गेमिंग दर्शकों के लिए अपना खुद का भारतीय IP भी तैयार कर रहा है।