फ्री फायर मैक्स: ये रहे 20 अक्टूबर के लिए कोड, जल्द रिडीम करें
क्या है खबर?
गरेना फ्री फायर मैक्स ने आज यानी 20 अक्टूबर के लिए रिडीम कोड्स जारी कर दिए है, जिनका इस्तेमाल करने से गेमर्स अच्छे गिफ्ट आइटम मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं।
यह कोड गेमर्स को गेम में आगे रखने के साथ-साथ जिताने या रैंकिंग में बने रहने में अहम भूमिका निभाते हैं।
वैसे इन चीजों के लिए एक कीमत चुकानी होती है, लेकिन हम आपको बताएंगे कि इन गिफ्ट को फ्री में कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
आइए जानते हैं।
जानकारी
हाई रेजोल्यूशन ग्राफिक्स गेम को बनाते हैं दिलचस्प
गरेना फ्री फायर मैक्स ने भारत में अपने बेहतरीन विजुअल ग्राफिक्स के कारण बड़े पैमाने पर फैनबेस बनाने में कामयाबी हासिल की है। यह गेम 2021 में फ्री फायर क्लासिक के अपग्रेड वर्जन के रूप में पेश किया गया था।
यह एंड्रॉयड डिवाइस पर सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले रॉयल एक्शन गेम में से एक है।
गेम निर्माता यूजर को जोड़े रखने के लिए टोकन के रूप में नियमित आधार पर रिडीम करने योग्य कोड प्रदान करते हैं।
शर्त
एक कोड का इस्तेमाल एक बार ही होगा
फ्री फायर मैक्स में इन रिडीम कोड के जरिये हीरे-जवाहरात, लूट के बक्से, सुरक्षात्मक गियर, नई स्किन, रॉयल वाउचर, पालतू जानवर जैसे गिफ्ट्स लिये जा सकते हैं।
इन कोड को रिडीम करने के लिए कुछ बुनियादी नियमों का पालन करना होता है।
प्रत्येक गेमर कई कोड रिडीम कर सकता है, लेकिन हर कोड केवल एक बार ही इस्तेमाल हो सकता है।
इन कोड का इस्तेमाल भारतीय सर्वर से 12 से 18 घंटों के भीतर ही करना होता है।
कोड
20 अक्टूबर के लिए कोड
नीचे दिए गए कोड आप आज यानी 20 अक्टूबर के लिए फ्री फायर मैक्स में इस्तेमाल कर सकते हैं। इन कोड्स को रिडीम करके यूजर्स रिवॉर्ड पा सकते हैं।
FFAC-2YXE-6RF2, R9UV-PEYJ-OXZX, RRQ3-SSJT-N9UK, 22NS-M7UG-SZM7.
TFF9-VNU6-UD9J, FFPL-UED9-3XRT, TJ57-OSSD-N5AP, MM5O-DFFD-CEEW.
FFIC-DCTS-L5FT, PACJ-JTUA-29UU, FFBC-LQ6S-7W25, RHUV-SWWV-N9G4.
FBJ9-MTXB-9XAP, 5R8S-AGS5-MCK5, 2K5A-WHD3-FKWB, XKVJ-M65A-NPUQ.
AMCT-7DU2-K2U2, LQ6Q-2A95-G29F, 26JT-3G6R-QVAV, A46N-U6UF-Q2JP.
6LU6-9JJZ-J7S8, FAG4-LHKD-92GZ, HDQK-XDFJ-7D4H, Z2FB-HASU-3VXS.
4UBY-XPTW-ERES, FXDS-TSWY-QTJ9, BKSK-ECCM-JZEB, L8LN-F5WK-2YPN.
तरीका
कोड को रिडीम करने का तरीका
फ्री फायर मैक्स में कोड को (https://reward.ff.garena.com/en) पर जाकर रिडीम किया जा सकता है।
यहां पर यूजर को फेसबुक, ट्वीटर, हुवाई, ऐपल ID, गूगल या VK अकाउंट से लॉग-इन करना होगा।
इसके बाद टेक्स्ट बॉक्स में रिडीम करने योग्य कोड लिखें और 'Confirm' पर क्लिक करें। इसके बाद 'Ok' पर टैप करें।
हर सफल रिडेम्पशन पर आपको एक नया गिफ्ट मिलेगा, जिसे आप गेम के मेल बॉक्स सेक्शन से प्राप्त कर सकते हैं।