LOADING...
फ्री फायर मैक्स में 12 अक्टूबर को इन कोड को करें रिडीम
भारत में फ्री फायर मैक्स को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है (तस्वीरः गरेना)

फ्री फायर मैक्स में 12 अक्टूबर को इन कोड को करें रिडीम

Oct 12, 2022
10:11 am

क्या है खबर?

गरेना फ्री फायर मैक्स एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर रॉयल एक्शन गेम है, इसमें हर एक यूजर गेम को जीतने का प्रयास करता है। यह गेम ऑनलाइन गेमिंग के शौकिनों की बीच काफी लोकप्रिय है। गेम को और अधिक रोमांचित बनाने के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स गेमर्स को लूट के बक्से, हीरे-जवाहरात, सुरक्षात्मक गियर, नई स्किन, रॉयल वाउचर, पालतू जानवर जैसे आइटम फ्री में ऑफर करता है। इन आइटम्स को यूजर पैसे देकर भी खरीद सकते हैं।

जानकारी

कोड के जरिए गेमर्स फ्री में पा सकते हैं गिफ्ट

यह गेम एंड्रॉयड यूजर्स की पहली पसंद अपने हाई रेजोल्यूशन ग्राफिक्स और एडवंचर की वजह से बना हुआ है। इसके अलावा गेमर्स को जोड़े रखने के लिए कंपनी फ्री में आइटम पाने के लिए नियमित रूप से रिडीम कोड उपलब्ध कराती है, जिनके जरिए फ्री में आइटम को प्राप्त किया जा सकता है। बता दें, यह गेम 2021 में फ्री फायर क्लासिक के अपग्रेड वर्जन के रूप में पेश किया गया था।

नियम

इन शर्तों के साथ जारी होते हैं रिडीम कोड

कोड रिडीम करने के लिए कुछ बुनियादी नियमों का पालन करना होता है। यह कोड हर क्षेत्र के हिसाब से जारी किए जाते है, जिन्हें VPN के माध्यम से भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। प्रत्येक गेमर कई कोड रिडीम कर सकता है, लेकिन हर कोड केवल एक बार ही प्रयोग हो सकता है। ये 12 अंक के कोड कुछ समय के लिए सीमित होते हैं, जिन्हें 12 से 18 घंटों के अंदर रिडीम करना होता है।

कोड

12 अक्टूबर के लिए फ्री फायर मैक्स के कोड

नीचे दिए गए कोड आप आज यानी 12 अक्टूबर के लिए फ्री फायर मैक्स में इस्तेमाल कर सकते हैं। इन कोड्स को रिडीम करके यूजर्स रिवॉर्ड पा सकते हैं। HAYA-TOAV-U76V, FFIC-DCTS-L5FT, FFPL-UED9-3XRT, TFF9-VNU6-UD9J. PACJ-JTUA-29UU, RRQ3-SSJT-N9UK, R9UV-PEYJ-OXZX, FFBC-LQ6S-7W25. TJ57-OSSD-N5AP, HTY3-RIFG-OR3F, FBJY-RY56-MLOT, FJO9-4TAS-D3FT. YXY3-EGTL-HGJX, ST5K-JCRF-VBHT, S5JT-UGVJ-Y5Y4, X99T-K56X-DJ4X. FF11-NJN5-YS3E, FF9M-J31C-XKRG, FBJY-RY56-MLOT, FJO9-4TAS-D3FT.

तरीका

जानिए इन कोड को रिडीम करने का तरीका

फ्री फायर मैक्स में कोड को (https://reward.ff.garena.com/en) पर जाकर रिडीम किया जा सकता है। यहां पर यूजर को फेसबुक, ट्वीटर, हुवाई, ऐपल ID, गूगल या VK अकाउंट से लॉग-इन करना होगा। इसके बाद टेक्स्ट बॉक्स में रिडीम करने योग्य कोड लिखें और 'Confirm' पर क्लिक करें। इसके बाद 'Ok' पर टैप करें। हर सफल रिडेम्पशन पर आपको एक नया गिफ्ट मिलेगा, जिसे आप गेम के मेल बॉक्स सेक्शन से प्राप्त कर सकते हैं।