LOADING...
जूरी ने पाया एलन मस्क पर ट्विटर के निवेशकों को किया गुमराह, लग सकता है जुर्माना
एलन मस्क पर ट्विटर के निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था

जूरी ने पाया एलन मस्क पर ट्विटर के निवेशकों को किया गुमराह, लग सकता है जुर्माना

Mar 21, 2026
10:30 am

क्या है खबर?

कैलिफोर्निया की एक जूरी ने ट्विटर के अधिग्रहण से पीछे हटने की कोशिश करते हुए एलन मस्क पर जानबूझकर निवेशकों को गुमराह करने का फैसला सुनाया है। साथ ही उन शेयरधारकों का समर्थन किया, जिन्होंने मस्क पर झूठे बयान देने और 2022 में 44 अरब डॉलर (करीब 3,960 अरब रुपये) के अधिग्रहण से पहले सोशल मीडिया कंपनी के शेयरों को जानबूझकर गिराने का आरोप लगाया था। इस फैसले के बाद मस्क पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

मामला 

क्या है मामला?

यह मामला अधिग्रहण से पहले का है। उस समय मस्क ने ट्वीट किया था कि ट्विटर पर बहुत सारे बॉट्स हैं, इसलिए उन्होंने बाद में अधिग्रहण से मुकरने की कोशिश की। इस पोस्ट के कुछ दिनों बाद ट्विटर के शेयरों में 8 फीसदी की गिरावट आई। इसको लेकर उन निवेशक की ओर से मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर किया, जिन्होंने 13 मई से 4 अक्टूबर, 2022 के बीच शेयर बेचे थे। इसके बाद ट्विटर का अधिग्रहण किया गया।

आरोप 

शेयरधारकों ने लगाया था आरोप 

शेयरधारकों ने मस्क पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर ट्वीट और सार्वजनिक बयानों के जरिए ट्विटर के शेयर की कीमत गिराई, जिससे यह संकेत मिला कि सौदा पूरा नहीं हो पाएगा। उनकी टिप्पणियों से शेयर की कीमत गिरते देख और डील न होने के डर से उन्होंने अपने शेयर बेच दिए, जिसके कारण उन्हें नुकसान हुआ। वादी पक्ष के अनुसार, जूरी द्वारा दिए जाने वाले हर्जाने की राशि लगभग 2.5 अरब डॉलर (करीब 225 अरब रुपये) होने की उम्मीद है।

Advertisement