एंथ्रोपिक में जूनियर टेक कर्मचारियों की हिस्सेदारी घटकर 9 फीसदी हुई, जानिए क्या है वजह
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक की भर्तियों में जूनियर टेक्निकल पदों की हिस्सेदारी 27 से गिरकर केवल 9 प्रतिशत रह गई है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि AI टूल्स के बढ़ते इस्तेमाल ने भर्ती की प्राथमिकताओं को बदल दिया है, जिससे एंट्री-लेवल टेक्निकल भूमिकाओं की मांग कम हो गई है। AI टूल्स अब कोडिंग और बग-फिक्सिंग जैसे काम संभाल रहे हैं, जो पहले नए ग्रेजुएट करते थे। इस वजह से नए लोगों के लिए टेक सेक्टर में पहली नौकरी पाना मुश्किल होता जा रहा है।
सही फैसले लेने की क्षमता वालों को प्राथमिकता
AI एजेंट्स 6 गुना ज्यादा घंटे काम कर रहे हैं और इंजीनियर्स 5 गुना ज्यादा कोड तैयार कर रहे हैं। ऐसे में एंथ्रोपिक अब केवल तकनीकी कौशल वाले लोगों के बजाय उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रही है, जिनमें सही फैसले लेने की समझ और माहौल के हिसाब से ढलने की क्षमता हो।
रिपोर्ट बताती है कि भले ही कुल मिलाकर टेक सेक्टर में भर्तियां बढ़ी हैं, लेकिन अब कंपनियों का ध्यान शुरुआती स्तर की भूमिकाओं से हट गया है। यह भी साफ किया गया है कि इन सभी बदलावों की वजह केवल AI ही नहीं है।