टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
क्या है खबर?
मुंबई के जुहू में रविवार शाम बाइक सवार 3 हमलावरों ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें टाइगर तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया। घटना के वक्त अभिनेता फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकल रहे थे। हमले के तुरंत बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने वीडियो जारी कर सलमान खान के साथ काम करने पर टाइगर को हिट लिस्ट में बताने का दावा किया।
घटना
फुटबॉल ग्राउंड से निकलते वक्त टाइगर श्रॉफ पर हमला
मुंबई के जुहू में रविवार शाम बाइक सवार 3 बदमाशों ने टाइगर की कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
इस जानलेवा हमले में टाइगर तो बाल-बाल बच गए, लेकिन गोली लगने से उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये वारदात उस समय हुई, जब अभिनेता एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकल रहे थे। बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधू ने एक वीडियो जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली।
ट्विटर पोस्ट
बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
— Sandeep Panwar (@tweet_sandeep) October 18, 2026
लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से गैंगस्टर अनिल पंडित का सोशल मीडिया पर पोस्ट
Lawrence Bishnoi Tiger Shroff Firing https://t.co/mLwOJWnFR2 pic.twitter.com/XSv6ziXJnU
वजह
सलमान के साथ काम करने पर टाइगर निशाने पर
घटना के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाले अनिल पंडित ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया।
उसने कहा कि टाइगर उनकी हिट लिस्ट में हैं, क्योंकि अभिनेता उनकी हिदायतों को नजरअंदाज कर रहे थे और सलमान संग काम कर रहे थे।
लॉरेंस पहले भी सलमान को जान से मारने की धमकियां दे चुका है। हालांकि, टाइगर और सलमान ने कभी किसी पूरी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया है।
मदद
सलमान ने बनवाई थी टाइगर की बॉलीवुड में जगह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने ही निर्माता साजिद नाडियाडवाला को टाइगर को लॉन्च करने की सलाह देकर उनके बॉलीवुड डेब्यू का रास्ता साफ किया था।
इसके अलावा टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ ने भी सलमान के साथ कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं, दोनों कई बार एक साथ मंच साझा कर चुके हैं और अक्सर एक-दूसरे की फिटनेस और एक्शन फिल्मों के प्रति समर्पण की तारीफ करते नजर आते हैं।