दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने गंवाए 2 विकेट, ऐसा रहा पहला दिन
क्या है खबर?
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश का खलल देखने को मिला। सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने जब 12.2 ओवर के बाद 20 रन के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए, इसके बाद बारिश से खेल संभव नहीं हो सका। स्टम्प्स तक क्रीज पर कप्तान तेम्बा बावुमा (4) और मार्केस एकरमैन (5) बने हुए हैं। आइए आज के खेल पर एक नजर डालते हैं।
बोलैंड
स्कॉट बोलैंड ने लिए दोनों विकेट
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी चुनी, जिसमें स्कॉट बोलैंड ने अपने दूसरे और दक्षिण अफ्रीका की पारी के 9वें ओवर की चौथी गेंद पर एडेन मार्करम (11) बोल्ड किया।
अगली ही गेंद पर उन्होंने डेविड बेडिंगम (0) को पवेलियन की राह दिखाई।
उन्होंने अपने पहले स्पैल में विपक्षी बल्लेबाजों से मुश्किल सवाल पूछे।
उन्होंने 3.2 ओवर में 5 रन देते हुए 2 सफलताएं हासिल की।
बता दें कि उन्हें नाथन लियोन की जगह पर खेलने मौका मिला है।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Stumps On Day 1! 🌧️
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 18, 2026
Rain has the final say at Dafabet St George’s Park, with play abandoned for the day in the second Dafabet Test.#TheProteas end the day on 20/2 after 12.2 overs, with play set to resume tomorrow at 09:45. 🏏#Unbreakable #SAvAUS pic.twitter.com/p7UVhdHjgE
बारिश
मैच में देखने को मिला बारिश का खलल
पहले सत्र में केवल 5.3 ओवर ही फेंके जा सके थे कि बारिश फिर आ गई और खेल में रुकावट डाल दी थी।
बारिश की वजह से खेल की शुरुआत पहले ही लगभग 2 घंटे देरी से हुई थी।
दूसरे सत्र में बोलैंड की उम्दा गेंदबाजी देखने को मिली।
इसके कुछ ही देर बाद बारिश फिर आ गई और रुकी ही नहीं, जिसकी वजह से दिन का खेल समय से पहले ही खत्म करना पड़ा।
रिकॉर्ड्स
मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
मार्केस एकरमैन 20वीं सदी में गकेबेरहा (सेंट जॉर्ज पार्क) में डेब्यू करने वाले केवल दूसरे सलामी बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ एबी डिविलियर्स ने अपना डेब्यू किया था।
दिलचस्प बात यह है कि 86 प्रथम श्रेणी मैचों में यह पहली बार है जब एकरमैन ओपनिंग कर रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने 1924 के बाद पहली बार 30 साल से अधिक उम्र के 8 खिलाड़ियों को मैदान में उतारा है।