जियो PC से किसी भी डिवाइस पर मिलेगी मॉडर्न कंप्यूटिंग की सुविधा
दिग्ग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विस जियो PC को फिर से पेश किया है। यह एक ऐसी सेवा है, जिसकी मदद से आप अपने पुराने कंप्यूटर, जियो सेट-टॉप बॉक्स से जुड़े टीवी या वेब ब्राउजर को पूरी तरह से क्लाउड पर्सनल कंप्यूटर (PC) में बदल सकते हैं, जिसमें उबंतू इंटरफेस मिलेगा।
इसे खास तौर पर छात्रों और स्कूलों के लिए बनाया गया है। इससे उन्हें ऑनलाइन क्लास या प्रोजेक्ट पर काम करने में आसानी होगी और इसके लिए उन्हें नया PC खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
कितनी है इसके प्लान की कीमत?
जियो PC के 2 प्लान उपलब्ध हैं। एक 8GB RAM और 500GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,000 रुपये है और इसकी वैधता 2 महीने है।
दूसरा अल्ट्रा प्लान है, जिसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलती है और इसकी कीमत 1,200 रुपये है। इसमें आपको लिब्रेऑफिस और वेब ब्राउजर पहले से मिलेंगे। साथ ही यह एडोब एक्सप्रेस को भी सपोर्ट करता है।
सबसे अच्छी बात यह है कि आपके डाटा को इंटरप्राइज-ग्रेड क्लाउड स्टोरेज के जरिए सुरक्षित रखा जाता है और इसमें जीरो ट्रस्ट सिक्योरिटी मॉडल का भी इस्तेमाल होता है। इसलिए अगर, आपका अपना डिवाइस खराब हो भी जाए तो भी आपका डाटा सुरक्षित रहेगा।