जियो ने लॉन्च किया मेगा एनिवर्सरी प्लान, जानिए कीमत और इसकी खासियत
अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर जियो ने 3,599 रुपये का एक नया मेगा एनिवर्सरी प्लान पेश किया है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स, हर दिन 2.5GB तेज डाटा (कुल 912.5GB) और हर दिन 100 SMS मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे एक साल की होगी। इस प्लान के योग्य ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डाटा का भी फायदा मिलेगा। साथ ही उन्हें जियो टीवी और जियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्लाउड तक पहुंच भी मिलेगी।
18 महीने का गूगल जेमिनी प्रो शामिल
यह प्लान जियोहॉटस्टार मोबाइल प्लस सब्सक्रिप्शन के साथ आता है, जिसमें हॉलीवुड कंटेंट देखने की सुविधा है। इसके अलावा, जियो टीवी प्रो पैक के जरिए 1,000 से ज्यादा चैनल्स भी उपलब्ध होंगे।
इस प्लान में 120GB का अतिरिक्त बोनस डाटा भी दिया जा रहा है, जो हर महीने 10GB के हिसाब से मिलेगा। साथ ही क्लाउड स्टोरेज भी ज्यादा मिलेगा।
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत 18 महीने का गूगल जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन है, जिसकी बाजार कीमत 35,100 रुपये है। इसमें कई पार्टनर वाउचर्स भी मिलते हैं, जिनमें फ्लाइट टिकट (इजमाईट्रिप), शॉपिंग (एजिओ) और मूवी टिकट्स (सिनेपोलिस) पर छूट शामिल है।