Page Loader
IPL का असर, जियो सिनेमा बना एक दिन में सबसे अधिक डाउनलोड होने वाला ऐप
जियो सिनेमा पर IPL 2023 के पहले मैच के व्यूज की संख्या 50 करोड़ तक पहुंच गई

IPL का असर, जियो सिनेमा बना एक दिन में सबसे अधिक डाउनलोड होने वाला ऐप

Apr 01, 2023
01:51 pm

क्या है खबर?

IPL 2023 के पहले दिन OTT ऐप जियो सिनेमा ने 2.5 करोड़ डाउनलोड के साथ एक ही दिन में सबसे अधिक इंस्टॉल किए गए ऐप का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जियो सिनेमा पर पहले दिन मैच के कुल व्यूज की संख्या 50 करोड़ तक पहुंच गई, जो स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग की प्रतिस्पर्धी दुनिया में प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। 31 मार्च को गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मैच के लिए 6 करोड़ यूनिक दर्शकों ने ऐप को ट्यून किया।

लोकप्रियता

IPL 2023 से पहले भी काफी लोकप्रिय रहा है जियो सिनेमा

जियो सिनेमा की लोकप्रियता टाटा IPL सीजन के अलावा FIFA विश्व कप के दौरान भी देखने को मिली। विश्व कप के दौरान करोड़ों की संख्या में यूजर्स ने मैच देखने के लिए ऐप को ट्यून किया। विश्व कप के अंतिम दिन लगभग 3.2 करोड़ दर्शकों ने जियो सिनेमा पर मैच देखा था। भारत में 11 करोड़ से अधिक दर्शकों ने फीफा को देखा, जिससे भारत फीफा विश्व कप के लिए सबसे अधिक डिजिटल व्यूअरशिप बाजारों में से एक बन गया।