नासा की जेसिका और ESA की सोफी आज करेंगी स्पेसवॉक, जानिए कहां देखें
नासा कीअंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) की सोफी एडेनोट मंगलवार (1 सितंबर) को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के बाहर निकलकर स्पेसवॉक करेंगी। यह भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे होगा और करीब 6.5 घंटे तक चलने की उम्मीद है। यह अब तक की छठी 'ऑल-फीमेल' स्पेसवॉक (केवल महिलाओं वाली स्पेसवॉक) होगी।
आप इसे नासा के चैनल्स पर या स्पेस डॉट कॉम पर लाइव देख सकते हैं। अंतरिक्ष में महिलाओं की भागीदारी के लिए यह एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।
स्पेसवॉक में क्या होगा काम?
मीर और एडेनोट ISS को और बेहतर बनाने के लिए वहां से एक रेट्रोरेफ्लेक्टर हटाकर नया लगाएंगी, जिससे अंतरिक्ष यानों की डॉकिंग पहले से कहीं ज्यादा सुचारू हो जाएगी। इसके अलावा, वे नई डाटा केबल भी बिछाएंगी, भविष्य में 2 अरब डॉलर (करीब 190 अबर रुपये) के कॉस्मिक रे डिटेक्टर की मरम्मत की तैयारी करेंगी और एक हाई-डेफिनिशन (HD) कैमरे को भी बदलेंगी।
खास बात यह है कि एडेनोट स्पेसवॉक करने वाली पहली फ्रांसीसी महिला बनेंगी, वहीं मीर की यह 7वीं स्पेसवॉक होगी, जिससे वह नासा की सबसे अनुभवी महिला अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हो जाएंगी।