एनवीडिया CEO ने अगले 10 सालों में AI चिप्स की मांग 10 गुना बढ़ने का किया दावा
एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की लहर अभी शुरू हुई है।
उन्होंने एक्सिओस को बताया कि कंप्यूटिंग में एक बड़े बदलाव की शुरुआत हो रही है और AI चिप्स की मांग अगले 10 सालों में 10 गुना बढ़ सकती है।
हुआंग कहते हैं कि यह कोई मामूली टेक ट्रेंड नहीं है, बल्कि एक बड़ा औद्योगिक बदलाव है।
AI के सामने आने वाली दिक्कतों को किया जिक्र
हुआंग का कहना है कि कंपनियां AI में बहुत पैसा लगा रही हैं और इसके अच्छे नतीजे भी मिल रहे हैं। एंथ्रोपिक जैसी कंपनियों को इससे असली फायदा दिख रहा है।
वे यह भी कहते हैं कि AI टूल्स से कारोबार अब और ज्यादा उत्पादक और कुशल हो रहे हैं, जिसकी वजह से नई टेक्नोलॉजी की मांग लगातार बढ़ रही है।
हालांकि, आगे कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं, जैसे चिप्स, जमीन, बिजली और मजदूरों की कमी से काम थोड़ा धीमा पड़ सकता है, लेकिन हुआंग इन मुश्किलों को एक तरह से अच्छा मानते हैं क्योंकि इनसे सभी को जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का समय मिल जाएगा, ताकि यह बढ़ोतरी बिना किसी बाधा के लंबे समय तक जारी रह सके।